Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

सहकारी जीवन बीमा पहल की प्रगति की सहकारिता सचिव ने की समीक्षा

केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने प्रस्तावित सहकारी जीवन बीमा संस्था की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रस्तावित सहकारी जीवन बीमा पहल की प्रगति का आकलन करना, इसके संचालन से जुड़े प्रमुख पहलुओं की समीक्षा करना और भविष्य की रणनीति पर विचार करना था।

Published: 14:47pm, 14 Jul 2026

केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने प्रस्तावित सहकारी जीवन बीमा संस्था की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रस्तावित सहकारी जीवन बीमा पहल की प्रगति का आकलन करना, इसके संचालन से जुड़े प्रमुख पहलुओं की समीक्षा करना और भविष्य की रणनीति पर विचार करना था। अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि सहकारी क्षेत्र से जुड़े किसानों, श्रमिकों, छोटे उद्यमियों और अन्य सदस्यों तक किफायती तथा भरोसेमंद बीमा सेवाएं पहुंचाने के लिए एक मजबूत और व्यापक व्यवस्था आवश्यक है।

बैठक में प्रस्तावित संस्था के संगठनात्मक ढांचे, परिचालन मॉडल, वित्तीय व्यवहार्यता, तकनीकी व्यवस्था, जोखिम प्रबंधन और सेवा वितरण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही यह भी देखा गया कि सहकारी संस्थाओं के विशाल नेटवर्क का उपयोग कर बीमा सेवाओं की पहुंच गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों तक कैसे बढ़ाई जा सकती है।

चर्चा के दौरान इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस के वर्तमान कामकाज और सहकारी क्षेत्र में उसकी भूमिका से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बीमा उत्पादों को सरल, पारदर्शी और सदस्यों की जरूरतों के अनुरूप बनाने पर बल दिया।

बैठक में संयुक्त सचिव रमन कुमार, निदेशक कुमार राम कृष्ण, इफको के प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल, कार्यकारी निदेशक रमेश कुमार, इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुब्रत मंडल सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और सहकारी क्षेत्र के प्रमुख हितधारक उपस्थित रहे।

यह पहल ‘सहकार से समृद्धि’ की परिकल्पना के अनुरूप सहकारी सदस्यों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Jitendra