Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

राजस्थान यूनिवर्सिटी में PG एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 3 अगस्त तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को एक ही आवेदन पत्र के माध्यम से अधिकतम तीन विषयों की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की सुविधा दी है

Published: 16:27pm, 13 Jul 2026

राजस्थान यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय से परास्नातक करने के इच्छुक छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 3 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

एक फॉर्म से तीन विषयों के लिए आवेदन

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को एक ही आवेदन पत्र के माध्यम से अधिकतम तीन विषयों की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की सुविधा दी है। इससे उम्मीदवारों को अलग-अलग विषयों के लिए अलग आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य एवं अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को एक विषय के लिए 850 रुपये, दो विषयों के लिए 1,090 रुपये और तीन विषयों के लिए 1,330 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एक विषय का शुल्क 660 रुपये, दो विषयों के लिए 850 रुपये और तीन विषयों के लिए 1,090 रुपये निर्धारित किया गया है।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को राजस्थान यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in  पर जाकर होम पेज पर उपलब्ध PG Admission लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अप्लाई फॉर पीजी एडमिशन विकल्प का चयन कर तीन चरणों में आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

28 पीजी पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश

राजस्थान यूनिवर्सिटी इस वर्ष कुल 28 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश दे रही है। इनमें ABST, मानव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, व्यवसाय प्रशासन, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर एप्लीकेशन, नाट्य कला, चित्रकला, EAFM, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, फ्रेंच, भूगोल, भू-विज्ञान, हिंदी, इतिहास, कम्युनिटी एवं एप्लाइड साइंस, कानून, लाइब्रेरी एवं इन्फॉर्मेशन साइंस, गणित, दर्शनशास्त्र, भौतिकी, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, सांख्यिकी तथा प्राणी विज्ञान जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं।

YuvaSahakar Desk