Trending News

देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से परिचालित होने की संभावना: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मांगी जांच रिपोर्ट, अब 20 जुलाई को होगी सुनवाई अनिमेष कुजूर विदेश में सबसे तेज 100 मीटर दौड़ने वाले भारतीय बने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर दर्ज होने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं .BSNL ने बिना नेटवर्क के चलने वाला फोन लॉन्च किया देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से परिचालित होने की संभावना: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मांगी जांच रिपोर्ट, अब 20 जुलाई को होगी सुनवाई अनिमेष कुजूर विदेश में सबसे तेज 100 मीटर दौड़ने वाले भारतीय बने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर दर्ज होने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं .BSNL ने बिना नेटवर्क के चलने वाला फोन लॉन्च किया

वैश्विक संकट के दौर में भी भारतीय निर्यात 11.37% बढ़ा, पहली तिमाही में 232.73 अरब डॉलर पर पहुंचा

अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते उपजे वैश्विक संकट और खाड़ी देशों को भारत से होने वाले निर्यात के प्रमुख जलमार्ग होर्मुज स्ट्रेट में बाधाओं के बावजूद अप्रैल-जून तिमाही में भारतीय निर्यात में 11.37 प्रतिशत की तेज बढ़ोतरी हुई है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के दौरान भारत का वस्तु एवं सेवा निर्यात बढ़कर 232.73 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 208.98 अरब डॉलर था। केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

Published: 17:28pm, 13 Jul 2026

अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते उपजे वैश्विक संकट और खाड़ी देशों को भारत से होने वाले निर्यात के प्रमुख जलमार्ग होर्मुज स्ट्रेट में बाधाओं के बावजूद अप्रैल-जून तिमाही में भारतीय निर्यात में 11.37 प्रतिशत की तेज बढ़ोतरी हुई है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के दौरान भारत का वस्तु एवं सेवा निर्यात बढ़कर 232.73 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 208.98 अरब डॉलर था। केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

अप्रैल-जून 2026-27 के दौरान वस्तु निर्यात 15.92 प्रतिशत बढ़कर 129.32 अरब डॉलर हो गया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 111.57 अरब डॉलर था। गैर-पेट्रोलियम निर्यात भी 12.44 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 106.30 अरब डॉलर रहा। सेवा निर्यात का अनुमान 103.41 अरब डॉलर लगाया गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 97.41 अरब डॉलर से 6.16 प्रतिशत अधिक है।

जून 2026 में भारत का कुल निर्यात 9.48 प्रतिशत बढ़कर 73.45 अरब डॉलर रहा। इसमें वस्तु निर्यात 40.41 अरब डॉलर और सेवा निर्यात 33.03 अरब डॉलर रहा। हालांकि कुल आयात 26.85 प्रतिशत बढ़कर 88.76 अरब डॉलर पहुंच गया, जिससे जून का व्यापार घाटा बढ़कर 15.32 अरब डॉलर हो गया। जून 2025 में यह घाटा 2.89 अरब डॉलर था।

पहली तिमाही में कुल आयात 17.55 प्रतिशत बढ़कर 270.15 अरब डॉलर रहा। इस दौरान वस्तु व्यापार घाटा 68.75 अरब डॉलर से बढ़कर 86.86 अरब डॉलर पहुंच गया। वहीं सेवा क्षेत्र में भारत ने 49.43 अरब डॉलर का व्यापार अधिशेष दर्ज किया।

जून में वस्तु निर्यात की वृद्धि को रत्न एवं आभूषण, इंजीनियरिंग सामान, रसायन, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं और चावल के निर्यात से प्रमुख सहारा मिला। रत्न एवं आभूषण निर्यात 34.64 प्रतिशत बढ़कर 2.41 अरब डॉलर और इंजीनियरिंग सामान का निर्यात 20.74 प्रतिशत बढ़कर 11.48 अरब डॉलर रहा।

इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्यात 18.93 प्रतिशत बढ़कर 4.93 अरब डॉलर, जैविक एवं अकार्बनिक रसायनों का निर्यात 19.42 प्रतिशत बढ़कर 2.77 अरब डॉलर और चावल का निर्यात 16.48 प्रतिशत बढ़कर एक अरब डॉलर हो गया।

अन्य अनाज, हस्तशिल्प, मांस एवं डेयरी उत्पाद, लौह अयस्क, प्लास्टिक, तंबाकू, समुद्री उत्पाद और दवा निर्यात में भी सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। जून में दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर, चीन, ओमान और मलेशिया भारत के तेजी से बढ़ते प्रमुख निर्यात बाजारों में शामिल रहे।

Jitendra

Recent Post