Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

री-नीट यूजी 2026: NTA ने जारी की OMR शीट और प्रोविजनल आंसर-की

यदि किसी उम्मीदवार को रिकॉर्ड किए गए उत्तर या उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि लगती है, तो वह 15 जुलाई 2026 सुबह 11:00 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है

Published: 11:25am, 14 Jul 2026

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने री-नीट यूजी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए ओएमआर रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने 21 जून 2026 को आयोजित री-नीट यूजी परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार एपलीकेशन और पासवर्ड की मदद से उम्मीदवार लॉगिन कर अपनी OMR शीट और रिकॉर्ड किए गए उत्तरों की जांच कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न, उत्तर या रिकॉर्ड किए गए रिस्पॉन्स में कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

री-NEET OMR शीट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • नीट यूजी 2026 केंडिडेट लॉग इन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना Application Number और Password/Date of Birth दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर उपलब्ध Response Sheet लिंक पर क्लिक करें।
  • ओएमआर  शीट देखें, डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

15 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

NTA ने OMR शीट और प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी शुरू कर दी है। यदि किसी उम्मीदवार को रिकॉर्ड किए गए उत्तर या उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि लगती है, तो वह 15 जुलाई 2026 सुबह 11:00 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है।

प्रत्येक प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 200 रुपये का नॉन-रिफंडेबल शुल्क देना होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद भेजी गई किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर जारी होगा रिजल्ट

NTA सभी वैध आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद फाइनल आंसर-की जारी करेगा। इसी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर री-नीट यूजी 2026 का परिणाम तैयार किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी OMR शीट और प्रोविजनल आंसर-की का मिलान कर लें और आवश्यकता होने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कराएं।

YuvaSahakar Desk