Trending News

मौसम: यूपी-बिहार-कर्नाटक में 2 दिन में आंधी-बारिश से 32 मौतें, दिल्ली में अप्रैल महीने में दौरान 18 साल में सबसे ज्यादा बारिश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, बंगाल, दक्षिण कर्नाटक में आंधी बारिश का यलो अलर्ट सुप्रीम कोर्ट बोला-रेप विक्टिम के अबॉर्शन पर टाइम लिमिट हटाई जाए, कानून में बदलाव करें केंद्र, नाबालिग को जबरन मां बनने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, अभी 24 हफ्ते तक गर्भपात का नियम अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब शाम 6 से 6:30 बजे तक होगी आयोजित, आज से नई टाइमिंग लागू, इससे पहले 5:30 से 6 बजे तक का था समय मध्य प्रदेश: जबलपुर बरगी डैम में क्रूज डूबा, 9 शव मिले, 24 को बचाया, 9 लोग लापता DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट मौसम: यूपी-बिहार-कर्नाटक में 2 दिन में आंधी-बारिश से 32 मौतें, दिल्ली में अप्रैल महीने में दौरान 18 साल में सबसे ज्यादा बारिश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, बंगाल, दक्षिण कर्नाटक में आंधी बारिश का यलो अलर्ट सुप्रीम कोर्ट बोला-रेप विक्टिम के अबॉर्शन पर टाइम लिमिट हटाई जाए, कानून में बदलाव करें केंद्र, नाबालिग को जबरन मां बनने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, अभी 24 हफ्ते तक गर्भपात का नियम अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब शाम 6 से 6:30 बजे तक होगी आयोजित, आज से नई टाइमिंग लागू, इससे पहले 5:30 से 6 बजे तक का था समय मध्य प्रदेश: जबलपुर बरगी डैम में क्रूज डूबा, 9 शव मिले, 24 को बचाया, 9 लोग लापता DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 1 हजार रुपए की बढ़ोत्तरी, छोटू गैस सिलेंडर भी हुआ महंगा

देश की सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई, 2026 से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹1,000 तक की भारी बढ़ोतरी की है, जिससे दिल्ली समेत कई शहरों में दाम ₹3,000 के पार चले गए हैं। वैश्विक तनाव के बीच लगातार तीसरे महीने कीमतों में इजाफा हुआ है, जिससे होटल-रेस्तरां में खाना महंगा होने और आम जनता पर महंगाई की मार पड़ने की संभावना है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर रखी गई हैं।

Published: 12:10pm, 01 May 2026

आज यानी 1 मई 2026 की सुबह बड़ी खबर सामने आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में भारी इजाफा कर दिया है। इस बार कंपनियों ने सीधा करीब 1,000 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है। इस फैसले के बाद अब दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के लगभग सभी बड़े शहरों में 19 किलो वाले नीले रंग के सिलेंडर की कीमत 3,000 रुपये के पार निकल गई है।

क्यों बढ़ाए गए दाम?

कीमतों में इस बड़ी बढ़ोतरी के पीछे मुख्य वजह दुनिया में चल रही लड़ाई और तनाव को माना जा रहा है। खासकर 28 फरवरी से अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध की वजह से कच्चे तेल और गैस की सप्लाई पर बुरा असर पड़ा है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ रही हैं और भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

शहरों के हिसाब से नई कीमतें (19 किलो वाला सिलेंडर)

तेल कंपनी इंडियन ऑयल के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों में टैक्स के कारण कीमतें अलग-अलग होती हैं। आइए देखते हैं आपके शहर में आज से क्या रेट लागू हैं:

  • दिल्ली: राजधानी में 1 मई से कॉमर्शियल सिलेंडर 993 रुपये महंगा हो गया है। अब यहाँ यह 3,071.50 रुपये में मिलेगा।

  • मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी में अब सिलेंडर 3,024 रुपये का हो गया है। कल तक यह सिर्फ 2,031 रुपये का था।

  • कोलकाता: यहाँ सबसे तगड़ा झटका लगा है, जहाँ सिलेंडर अब 3,202 रुपये में मिलेगा। पहले यह 2,208 रुपये का था।

  • चेन्नई: दक्षिण भारत के इस महानगर में अब कीमत बढ़कर 3,237 रुपये हो गई है। यहाँ पहले दाम 2,246.50 रुपये थे।

  • जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में अब सिलेंडर 3,099 रुपये का मिलेगा, जो कल तक 2,031 रुपये में बिक रहा था।

  • पटना: बिहार की राजधानी पटना में सिलेंडर की कीमत 3,361 रुपये तक पहुंच गई है, जो पहले 2,365 रुपये थी।

  • उत्तर प्रदेश: लखनऊ में अब सिलेंडर 3,194 रुपये, गोरखपुर में 3,255.50 रुपये और आगरा में 3,125.50 रुपये का मिलेगा।

घरेलू गैस ग्राहकों को झटका नहीं

एक तरफ जहाँ कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं आम घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में यह आज भी 913 रुपये में मिल रहा है। पटना में इसका रेट 1,011 रुपये और लखनऊ में 950.50 रुपये पर स्थिर है। यानी आम आदमी की रसोई के बजट पर फिलहाल सीधा असर नहीं पड़ेगा।

‘छोटू’ सिलेंडर ने भी हुआ महंगा

सरकार ने हाल ही में 5 किलो वाले ‘छोटू’ सिलेंडर को काफी बढ़ावा दिया है। लेकिन आज से यह भी 261 रुपये महंगा हो गया है। इस सिलेंडर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा वो लोग करते हैं जो अकेले रहते हैं, जैसे बाहर रहकर पढ़ने वाले छात्र, मजदूर भाई, रेहड़ी-पटरी वाले और छोटे ढाबा चलाने वाले लोग। इन लोगों के लिए यह 261 रुपये की बढ़ोतरी बहुत बड़ी मार है।

3 महीने में 1,303 रुपये की बढ़ोतरी

यह पहली बार नहीं है जब दाम बढ़े हैं। पिछले 3 महीनों से लगातार सिलेंडर की कीमतों में आग लगी हुई है:

  1. 1 मार्च: कीमतों में 114.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

  2. 1 अप्रैल: दाम फिर से 195.50 रुपये बढ़ाए गए थे।

  3. 1 मई: आज सीधा 993 रुपये की सबसे बड़ी बढ़ोतरी कर दी गई। अगर हम पिछले तीन महीनों का हिसाब जोड़ें, तो 19 किलो वाला सिलेंडर कुल 1,303 रुपये महंगा हो चुका है।

जनता पर क्या होगा असर?

इस बढ़ोतरी का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। अभी शादियों का सीजन चल रहा है और शादियों में सारा खाना इन्हीं कॉमर्शियल सिलेंडरों पर बनता है। ऐसे में कैटरिंग और हलवाई का खर्च काफी बढ़ जाएगा। इसके अलावा, होटल और रेस्तरां वाले भी अब खाने की प्लेट महंगी कर सकते हैं। कुल मिलाकर, बाहर खाना खाना अब आपकी जेब ढीली कर देगा।

YuvaSahakar Desk