Trending News

नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल की बाढ़ में 468 पर्यटक लापता, ज्यादातर विदेशी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास PM मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया डायलॉग को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल की बाढ़ में 468 पर्यटक लापता, ज्यादातर विदेशी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास PM मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया डायलॉग को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

NYCS के रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़

एनवाईसीएस की पाटन शाखा ने आशा एकेडमी में रोजगार मेले का आयोजन कर ग्रामीण युवाओं को रोजगार और करियर विकास के अवसर प्रदान किए। 25 गांवों से आए सैकड़ों प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया, जिससे आत्मनिर्भर भारत मिशन की दिशा में एक ठोस कदम बढ़ा।

Published: 14:55pm, 06 Nov 2025

एनवाईसीएस की पाटन (गुजरात) शाखा ने पिछले दिनों आशा एकेडमी में रोजगार मेले का आयोजन किया। इस मेले में आस-पास के 25 गांवों से सैकड़ों युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया तथा अलग-अलग कंपनियों में आवेदन किया। यह आयोजन युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उनके करियर निर्माण में सहयोग देने के उद्देश्य से किया गया। 

इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े रोजगार अवसरों, प्रशिक्षण योजनाओं और करियर मार्गदर्शन सत्रों का आयोजन किया गया। इससे युवाओं को न सिर्फ नौकरियों की जानकारी मिली, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार भी हुआ। इस रोजगार मेले का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं तक रोजगार की पहुंच को सुलभ बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़ना था। यह मेला इस दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

Rural Youth Connect with Opportunities at Patan Employment Mela

इस अवसर पर अनेक प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से एनवाईसीएस के महाप्रबंधक अभिषेक कुमार, राजस्थान के प्रतिनिधि राजेश गुर्जर, आशा एकेडमी के निदेशक निश्चल यादव, सरपंच लाल सिंह शेखावत, महिपाल यादव (आशा देवी पी.जी. कॉलेज के व्यवस्थापक)प्राचार्य सुखवीर यादव, भाजपा नेता रामसिंह दासाला, प्रदीप यादव (कालामेडा) और मनीष शर्मा (हसामपुर) विशेष रूप से मौजूद रहे।

YuvaSahakar Desk