Trending News

NCDFI के निदेशक नियुक्त होने पर अशोकभाई चौधरी का सम्मान अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच 7 नई बहुराज्यीय सहकारी समितियां पंजीकृत, महाराष्ट्र में 4, केरलम में 2 और राजस्थान में 1 समिति शामिल यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 7,526 परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी इफको साहित्य सम्मान 2026 रीता शुक्ला और युवा साहित्य सम्मान सर्वेश तिवारी को मिलेगा, 6 नवंबर को नई दिल्ली में होगा सम्मान समारोह NCDFI के निदेशक नियुक्त होने पर अशोकभाई चौधरी का सम्मान अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच 7 नई बहुराज्यीय सहकारी समितियां पंजीकृत, महाराष्ट्र में 4, केरलम में 2 और राजस्थान में 1 समिति शामिल यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 7,526 परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी इफको साहित्य सम्मान 2026 रीता शुक्ला और युवा साहित्य सम्मान सर्वेश तिवारी को मिलेगा, 6 नवंबर को नई दिल्ली में होगा सम्मान समारोह

JEE Main, UGC NET और CUET PG के लिए नया परीक्षा कार्यक्रम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से आगे आयोजित होने वाली कई राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के कैलेंडर में संशोधन किया है

Published: 10:00am, 27 Oct 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से आगे आयोजित होने वाली कई राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के कैलेंडर में संशोधन किया है। नए कार्यक्रम में JEE Main 2027 Session 1, UGC NET December 2026, Joint CSIR UGC NET और CUET PG 2027 की तारीखों में बदलाव किया गया है। साथ ही अप्रैल 2027 में होने वाले JEE Main Session 2 को भी कैलेंडर में शामिल किया गया है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार JEE Main 2027 Session 1 की परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को होगी। पहले 31 जनवरी को बफर तारीख के रूप में रखा गया था, जिसे अब हटा दिया गया है।

UGC NET December 2026 की परीक्षा अब 14 से 18 और 21 दिसंबर को होगी। वहीं Joint CSIR UGC NET की परीक्षा 19, 22 और 27 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। CUET PG 2027 की परीक्षा 2 से 5 मार्च, 8-9 मार्च, 12 मार्च, 15 से 19 मार्च, 24-25 मार्च और 29 से 31 मार्च 2027 के बीच आयोजित होगी।

UGC NET के लिए 25 अक्टूबर तक 5,50,048 आवेदन संबंधी प्रविष्टियां दर्ज की गई थीं। इनमें 3,73,419 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया, जबकि 1,36,993 उम्मीदवारों ने आवेदन पूरा कर शुल्क जमा किया। 31,580 उम्मीदवारों के फोटो, हस्ताक्षर या शुल्क से जुड़े चरण लंबित थे। कुछ परीक्षाओं की तारीखों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इनमें NIFT Entrance Exam 2027, CMAT 2027 और सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा शामिल हैं।

वहीं NEET UG 2027 की परीक्षा तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। NTA ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस के जरिए तारीखों की नियमित पुष्टि करते रहें।

Jitendra