Trending News

नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय दिल्ली-NCR में दूसरे दिन भी भारी बारिश जारी, गुरुग्राम में दफ्तरों और स्कूलों के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' का आदेश RSS प्रमुख मोहन भागवत का अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन दौरा आज से शुरू राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय दिल्ली-NCR में दूसरे दिन भी भारी बारिश जारी, गुरुग्राम में दफ्तरों और स्कूलों के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' का आदेश RSS प्रमुख मोहन भागवत का अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन दौरा आज से शुरू राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

NEET-PG 2026: परीक्षा 30 अगस्त को तय समय पर

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET-PG 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में बदलाव किया है

NBEMS Revises NEET-PG 2026 Admit Card Date, Exam to Be Held on August 30


Published: 10:43am, 25 Aug 2026

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET-PG 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में बदलाव किया है। अब उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड 25 अगस्त 2026 को डाउनलोड कर सकेंगे। पहले एडमिट कार्ड 24 अगस्त को जारी होने थे। बोर्ड के अनुसार, कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों और असम व मेघालय से मिले अनुरोधों के कारण तारीख में यह बदलाव किया गया है।

हालांकि, NEET-PG 2026 की परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 अगस्त 2026, रविवार को आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही पाली में होगी। इसका आयोजन कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी CBT मोड में किया जाएगा।

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांचें।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, परीक्षा की तारीख, समय और रिपोर्टिंग टाइम जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी। किसी भी प्रकार की गलती मिलने पर उम्मीदवारों को NBEMS से संपर्क करना चाहिए।

NEET-PG 2026 के परीक्षा केंद्र की जानकारी 12 अगस्त को पहले ही जारी की जा चुकी है। अब एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़े विस्तृत निर्देश भी उपलब्ध होंगे।

Jitendra