Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

एनसीयूआई की बोर्ड बैठक कल, निदेशकों के चुनाव को लेकर होगी चर्चा

सहकारी संस्थाओं के शीर्ष निकाय भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ (एनसीयूआई) के निदेशकों के चुनाव को लेकर मंगलवार को एनसीयूआई बोर्ड की बैठक होने वाली है। एनसीयूआई के अध्यक्ष दिलीप संघाणी की अध्यक्षता में होने वाली बोर्ड बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी और एक प्रस्ताव पास किया जाएगा। इस प्रस्ताव को सहकारी चुनाव प्राधिकरण (सीईए) के पास भेजा जाएगा। उसके बाद सीईए चुनाव के कार्यक्रम और तारीख की घोषणा करेगा।

Published: 16:23pm, 12 May 2025

सहकारी संस्थाओं के शीर्ष निकाय भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ (एनसीयूआई) के निदेशकों के चुनाव को लेकर मंगलवार को एनसीयूआई बोर्ड की बैठक होने वाली है। एनसीयूआई के अध्यक्ष दिलीप संघाणी की अध्यक्षता में होने वाली बोर्ड बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी और एक प्रस्ताव पास किया जाएगा। इस प्रस्ताव को सहकारी चुनाव प्राधिकरण (सीईए) के पास भेजा जाएगा। उसके बाद सीईए चुनाव के कार्यक्रम और तारीख की घोषणा करेगा।

देशभर की सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि एनसीयूआई के बोर्ड में शामिल होते हैं। मौजूदा बोर्ड सदस्यों का चुनाव 2021 में किया गया था जिसका कार्यकाल समाप्त हो चुका है। हालांकि, बोर्ड का कार्यकाल समाप्त हो जाने से पहले ही चुनाव हो जाना चाहिए, लेकिन विभिन्न कारणों से अभी तक चुनाव नहीं हो पाया है। 2021 में दिलीप संघाणी को पहली बार बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया था। बाद में 2022 में संघाणी को दुनिया की सबसे बड़ी कोऑपरेटिव इफको का भी अध्यक्ष चुना गया।

भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ देश में सहकारी आंदोलन का प्रतिनिधित्व करने वाला एक शीर्ष संगठन है। इसकी स्थापना 1929 में अखिल भारतीय सहकारी संस्थान संघ के रूप में हुई थी। भारतीय प्रांतीय सहकारी बैंक संघ के अखिल भारतीय सहकारी संस्थान संघ के साथ विलय के माध्यम से इसे भारतीय सहकारी संघ के रूप में पुनर्गठित किया गया। बाद में 1961 में इसे भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के रूप में पुनर्गठित किया गया। तब से एनसीयूआई देश में सहकारी आंदोलन के पथ प्रदर्शक के रूप में कार्य कर रहा है। सहकारी आंदोलन को प्रभावित करने वाले उभरते मुद्दों के समाधान के लिए इसने अपनी गतिविधियों और कार्यक्रमों में विविधता अपनाई है।

YuvaSahakar Team