Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

RMS CET 2026: आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए विंडो खुली

अभ्यर्थियों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बदलने की अनुमति नहीं होगी

Published: 12:09pm, 28 Oct 2026

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय सैन्य स्कूलों की सामान्य प्रवेश परीक्षा (RMS CET) 2026 के आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन करते समय फॉर्म में कोई गलती की है, वे 27 और 28 अक्टूबर को आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर निर्धारित विवरणों में संशोधन कर सकते हैं। करेक्शन विंडो जल्द ही बंद हो जाएगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपने आवेदन फॉर्म की जांच कर लें और जरूरी सुधार समय रहते पूरा कर लें। हालांकि, सभी जानकारियों में बदलाव की अनुमति नहीं दी गई है। इसलिए संशोधन करने से पहले उम्मीदवारों को यह समझना जरूरी है कि किन विवरणों को बदला जा सकता है और किनमें बदलाव संभव नहीं है।

इन विवरणों में कर सकेंगे सुधार

NTA की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार, अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म में अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग और श्रेणी से संबंधित विवरणों में संशोधन कर सकते हैं। इसके अलावा कक्षा 5 और कक्षा 8 के समकक्ष शैक्षणिक विवरण, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान, निवास प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र और आधार से जुड़ी जानकारियों में भी निर्धारित नियमों के तहत सुधार किया जा सकता है।

मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और फोटो में बदलाव नहीं

अभ्यर्थियों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बदलने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा स्थायी और वर्तमान पता, आपातकालीन संपर्क विवरण तथा अभ्यर्थी की फोटो में भी संशोधन नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में उम्मीदवारों को उपलब्ध विकल्पों के अनुसार ही फॉर्म में सुधार करना होगा।

ऐसे करें आवेदन फॉर्म में संशोधन

RMS CET 2026 के आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध RMS CET 2026 करेक्शन विंडो के लिंक पर क्लिक करके आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार अनुमत जानकारियों में बदलाव कर सकते हैं। संशोधन पूरा होने के बाद फॉर्म सबमिट करना जरूरी है। साथ ही, भविष्य में उपयोग के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना चाहिए।

13 दिसंबर को होगी RMS CET 2026 परीक्षा

राष्ट्रीय सैन्य स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए RMS CET 2026 परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ओएमआर (OMR) आधारित प्रारूप में होगी और इसकी अवधि दो घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है।

YuvaSahakar Desk