Trending News

PM मोदी ने यशोभूमि में SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन यूपीपीएससी पीसीएस मेंस एग्‍जाम का रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी इंटरव्यू में पहुंचे UGC-NET जून 2026 की इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर की जारी DUSU चुनाव 2026 सम्पन्न UPSC इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा के रजिस्ट्रेशन शुरू, 480 पदों पर होगी भर्ती PM मोदी ने यशोभूमि में SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन यूपीपीएससी पीसीएस मेंस एग्‍जाम का रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी इंटरव्यू में पहुंचे UGC-NET जून 2026 की इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर की जारी DUSU चुनाव 2026 सम्पन्न UPSC इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा के रजिस्ट्रेशन शुरू, 480 पदों पर होगी भर्ती

NCEL का निर्यात कारोबार बढ़ा, यूरोप और पूर्वी एशिया के बाजारों पर भी नजर

नेशनल को-ऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (NCEL) ने वित्त वर्ष 2025-26 में अपने निर्यात कारोबार, सदस्यता आधार और वैश्विक बाजार पहुंच में उल्लेखनीय विस्तार दर्ज किया है।

Published: 16:16pm, 18 Sep 2026

नेशनल को-ऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (NCEL) ने वित्त वर्ष 2025-26 में अपने निर्यात कारोबार, सदस्यता आधार और वैश्विक बाजार पहुंच में उल्लेखनीय विस्तार दर्ज किया है। संस्था की पांचवीं वार्षिक आम बैठक में देशभर के सदस्यों ने हाइब्रिड माध्यम से भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता NCEL के चेयरमैन और NCDC के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार बंसल ने की।

वित्त वर्ष 2025-26 में NCEL का परिचालन टर्नओवर 584.20 करोड़ रुपये रहा। संस्था का निर्यात पोर्टफोलियो एक वर्ष में 34 उत्पादों से बढ़कर 54 उत्पादों तक पहुंच गया। इसमें केला, अंगूर, झींगा, हल्दी, जीरा सहित कृषि, बागवानी, समुद्री और वैल्यू-एडेड उत्पाद शामिल हैं।

NCEL ने दक्षिण एशिया, अफ्रीका और मध्य पूर्व में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के साथ यूरोप और पूर्वी एशिया में नए बाजार तलाशने पर भी जोर दिया। जर्मनी, मोरक्को, स्पेन, यूएई और हांगकांग में व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों और बैठकों के जरिए विदेशी खरीदारों तथा संस्थागत भागीदारों से संपर्क बढ़ाया गया।

समुद्री उत्पाद निर्यात को गति देने के लिए NCEL ने अलग Marine Division स्थापित किया है। इसने करीब 1,000 किसानों का सप्लायर नेटवर्क तैयार किया और तालाब स्तर से सीधी खरीद शुरू की। किसानों को पारदर्शी और समयबद्ध भुगतान के लिए उसी दिन DBT की व्यवस्था भी लागू की गई।

घरेलू आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने के लिए 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की नोडल एजेंसियों के साथ समझौते किए गए। NCEL की सदस्यता 10,276 से बढ़कर 17,066 हो गई, जबकि पेड-अप कैपिटल 58.09 करोड़ रुपये से बढ़कर 150.92 करोड़ रुपये पहुंची। आगे NCEL अंतरराष्ट्रीय ट्रेड हब, वेयरहाउसिंग, लॉजिस्टिक्स और डिजिटल फार्म-टू-ग्लोबल सप्लाई चेन विकसित करने की योजना पर काम करेगा।

Jitendra

Recent Post