Trending News

PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला

हरियाणा में PACS की जमीनी चुनौतियों का NCDC ने लिया जायजा

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम यानी NCDC के चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों ने हरियाणा की विभिन्न प्राथमिक कृषि ऋण समितियों यानी PACS और अन्य सहकारी संस्थाओं का दौरा कर उनकी कार्यप्रणाली और जमीनी स्तर की चुनौतियों का आकलन किया।

1. NCDC Field Visit Focuses on Strengthening PACS and Cooperative Institutions 15 Keywords


Published: 09:00am, 08 Oct 2026

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम यानी NCDC के चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों ने हरियाणा की विभिन्न प्राथमिक कृषि ऋण समितियों यानी PACS और अन्य सहकारी संस्थाओं का दौरा कर उनकी कार्यप्रणाली और जमीनी स्तर की चुनौतियों का आकलन किया।

दौरे में डॉ. बुद्धारापु नितेश कुमार और रवि प्रकाश सिंह शामिल रहे। अधिकारियों ने सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और सदस्यों से बातचीत कर उनकी वर्तमान गतिविधियों, बुनियादी ढांचे और विकास संबंधी जरूरतों की जानकारी ली।

बैठकों के दौरान संस्थागत मजबूती, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, गतिविधियों के विविधीकरण और टिकाऊ विकास के नए अवसरों पर चर्चा की गई। साथ ही यह भी देखा गया कि NCDC की वित्तीय सहायता और संस्थागत सहयोग किन क्षेत्रों में सहकारी संस्थाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण में उपयोगी साबित हो सकता है।

अधिकारियों ने PACS और अन्य जमीनी सहकारी संस्थाओं के सामने आने वाली व्यावहारिक समस्याओं, वित्तीय जरूरतों और परिचालन संबंधी चुनौतियों को भी समझा।

इस फील्ड विजिट से NCDC टीम को सहकारी संस्थाओं की वास्तविक जरूरतों और जमीनी परिस्थितियों की बेहतर जानकारी मिली। उम्मीद है कि इससे भविष्य में विकास सहायता को स्थानीय जरूरतों के अनुरूप तैयार करने और हरियाणा में सहकारी संस्थाओं को अधिक मजबूत, विविध और वित्तीय रूप से टिकाऊ बनाने में मदद मिलेगी।

Jitendra