Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

NCCF अध्यक्ष विशाल सिंह ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

प्रतिनिधिमंडल ने बिस्कोमान (BISCOMAUN) को खाद और उर्वरक की उपलब्धता बढ़ाने, धान खरीद लक्ष्य में वृद्धि करने तथा धान अधिप्राप्ति योजना के तहत दरों में संशोधन की आवश्यकता पर जोर दिया

Published: 13:17pm, 29 Dec 2025

नेशनल कंज्यूमर कोऑपरेटिव फेडरेशन (एनसीसीएफ) के अध्यक्ष विशाल सिंह ने शनिवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सहकारिता क्षेत्र और किसानों के कल्याण से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की।

इस दौरान विशाल सिंह के साथ वरिष्ठ सहकारिता नेता रमेश चंद्र चौबे, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में किसानों और सहकारी संस्थाओं से जुड़े विषयों पर केंद्रीय मंत्री से मार्गदर्शन और सहयोग की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने बिस्कोमान (BISCOMAUN) को खाद और उर्वरक की उपलब्धता बढ़ाने, धान खरीद लक्ष्य में वृद्धि करने तथा धान अधिप्राप्ति योजना के तहत दरों में संशोधन की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अलावा बिहार में सहकारी समितियों को आ रही विभिन्न समस्याओं से भी उनको अवगत कराया गया।

अमित शाह ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुना, एनसीसीएफ के कार्यों की समीक्षा की और फेडरेशन को आ रही व्यावहारिक चुनौतियों पर संज्ञान लिया। उन्होंने मांगों पर शीघ्र एवं उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

Diksha