Trending News

PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, 142 विधानसभा सीटों पर डाले जा रहे वोट, 3 बजे तक 78.66% मतदान मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका, बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, 142 विधानसभा सीटों पर डाले जा रहे वोट, 3 बजे तक 78.66% मतदान मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका, बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट

उदयपुर में 11 से 13 नवम्बर तक आयोजित होगी “नेशनल वर्कशॉप ऑन एग्रीकल्चर एण्ड लाइवस्टॉक एंटरप्रेनेयुरशिप”

कार्यशाला में ग्रामीण आजीविका के सतत विकास के लिए कृषि एवं पशुधन उद्यमिता को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा

Published: 17:09pm, 11 Nov 2025

राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका), ग्रामीण विकास विभाग, राजस्थान सरकार एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में “नेशनल वर्कशॉप ऑन एग्रीकल्चर एण्ड लाइवस्टॉक एंटरप्रेनेयुरशिप” का आयोजन 11 से 13 नवम्बर 2025 तक उदयपुर में किया जा रहा है।

इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ माननीय डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग एवं माननीय ओटाराम देवासी, राज्य मंत्री द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, देशभर के राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य मिशन निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, वित्तीय संस्थानों, विभिन्न शैक्षणिक एवं विकास संस्थानों के प्रतिनिधि तथा राजीविका से जुड़े अधिकारी एवं स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की महिलाएं भाग लेंगी।

कार्यशाला में ग्रामीण आजीविका के सतत विकास के लिए कृषि एवं पशुधन उद्यमिता को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य कृषि एवं पशुधन आधारित उद्यमिता के माध्यम से ग्रामीण समुदायों के लिए टिकाऊ आजीविका अवसरों का विस्तार करना तथा विभिन्न राज्यों और संस्थाओं के बीच ज्ञान एवं अनुभव के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम के दौरान उद्यमिता मॉडल, नवाचार, मूल्य श्रृंखला विकास, वित्तीय समावेशन एवं महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तृत सत्र आयोजित किए जाएंगे। विशेषज्ञों द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत के निर्माण की दिशा में नई संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

यह आयोजन न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा, बल्कि महिलाओं एवं युवाओं के लिए उद्यमिता के नए अवसर भी सृजित करेगा।

Diksha