Trending News

PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला

NABARD ने असम में MPACS के विकास पर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया

कार्यक्रम के दौरान नाबार्ड, सहकारिता रजिस्ट्रार कार्यालय, सहकारिता प्रबंधन संस्थान और असम कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक के अधिकारियों ने शासन व्यवस्था, व्यवसाय योजना तथा ऋण परिचालन शुरू करने की प्रक्रियाओं पर विस्तृत चर्चा की

Published: 17:19pm, 30 Jan 2026

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) के असम क्षेत्रीय कार्यालय ने बुधवार को गुवाहाटी स्थित अपने कार्यालय में बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (MPACS) के विकास को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला नवगठित MPACS के लिए कार्यरत संसाधन सहायता एजेंसियों और संसाधन व्यक्तियों के लिए आयोजित की गई।

कार्यशाला का उद्देश्य MPACS की संस्थागत एवं उद्यमशील क्षमताओं को सुदृढ़ करना तथा विभिन्न जिलों में जमीनी स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करना था। NABARD के मुख्य महाप्रबंधक लोकन दास ने स्वागत भाषण दिया, जबकि सहकारिता समितियों के रजिस्ट्रार नारायण कोनवार ने ग्रामीण उद्यमिता और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में सहकारी संस्थाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान नाबार्ड, सहकारिता रजिस्ट्रार कार्यालय, सहकारिता प्रबंधन संस्थान और असम कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक के अधिकारियों ने व्यवस्था, व्यवसाय योजना तथा ऋण परिचालन शुरू करने की प्रक्रियाओं पर विस्तृत चर्चा की।

Diksha