Trending News

NEET-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख NEET-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख

इसरो के लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर के नए निदेशक बने एन. अजय सलेठे

सलेठे ने अपने लंबे वैज्ञानिक करियर में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में योगदान दिया है

Published: 11:17am, 30 Jun 2026

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वरिष्ठ एयरोस्पेस इंजीनियर एन. अजय सलेठे को लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। एलपीएससी इसरो का प्रमुख केंद्र है, जहां रॉकेटों और अंतरिक्ष यानों के लिए तरल एवं क्रायोजेनिक प्रणोदन प्रणालियों का विकास किया जाता है।

सलेठे ने अपने लंबे वैज्ञानिक करियर में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में योगदान दिया है। उन्होंने LVM3 (पूर्व में GSLV Mk-III) रॉकेट के लिए क्रायोजेनिक इंजन के विकास और निर्माण में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले वे नेक्स्ट जेनरेशन लॉन्च व्हीकल (NGLV) परियोजना के निदेशक भी रह चुके हैं।

अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें 2025 का राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार भी प्रदान किया गया था। उनकी नियुक्ति को इसरो के भविष्य के प्रक्षेपण कार्यक्रमों और उन्नत प्रोपल्शन तकनीक के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

YuvaSahakar Desk