Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक और इफको-टोकियो के बीच एमओयू

समझौता कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य के सहकारिता मंत्री ने की, इस अवसर पर उन्होंने सहकारिता तंत्र में वित्तीय सुरक्षा और जोखिम प्रबंधन के लिए बीमा को एक आवश्यक साधन बताते हुए इसकी अहम भूमिका पर जोर दिया

Published: 14:50pm, 08 Jan 2026

सहकारिता क्षेत्र में बीमा कवरेज को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक और इफको-टोकियो जनरल इंश्योरेंस के बीच मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू का उद्देश्य बिहार  में ग्राहकों, सहकारी समितियों और उनके सदस्यों के बीच बीमा सेवाओं की पहुंच का विस्तार करना है।

समझौता कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य के सहकारिता मंत्री ने की। इस अवसर पर उन्होंने सहकारिता तंत्र में वित्तीय सुरक्षा और जोखिम प्रबंधन के लिए बीमा को एक आवश्यक साधन बताते हुए इसकी अहम भूमिका पर जोर दिया।

कार्यक्रम में नालंदा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के विधायक-सह-अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सहकारिता विभाग के अतिरिक्त सचिव अभय कुमार सिंह (आईएएस), इफको के राज्य प्रमुख ए.के. पलिवाल तथा इफ्को-टोकियो के उपाध्यक्ष विपुल गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा सहकारिता और बीमा क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस एमओयू के माध्यम से सहकारी नेटवर्क के जरिए विभिन्न बीमा उत्पादों की आसान उपलब्धता सुनिश्चित होने की उम्मीद है, जिससे राज्य में वित्तीय समावेशन को और मजबूती मिलेगी।

Diksha