Trending News

एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे

दिल्ली सरकार और भारत टैक्सी के बीच एमओयू, ड्राइवरों को मिलेगा आर्थिक सशक्तिकरण

एमओयू हस्ताक्षर समारोह में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे

Published: 14:22pm, 07 Feb 2026

दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (DTTDC) और ‘भारत टैक्सी’ के बीच शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य दिल्ली में सुरक्षित, विश्वसनीय और पारदर्शी टैक्सी सेवाएं उपलब्ध कराना है, साथ ही सहकारी स्वामित्व मॉडल के माध्यम से टैक्सी चालकों को सशक्त बनाना है। इस व्यवस्था के तहत टैक्सी चालक अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा अपने पास रख सकेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम में क्षमता निर्माण पर विशेष जोर दिया गया है। टैक्सी चालकों को सॉफ्ट स्किल्स के साथ-साथ दिल्ली की संस्कृति, इतिहास और विरासत से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे दिल्ली पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य कर सकें और पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बना सकें।

एमओयू हस्ताक्षर समारोह में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। यह पहल दिल्ली सरकार की समावेशी विकास, ड्राइवर कल्याण और सहकारी-आधारित विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Diksha

Recent Post