Trending News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर, 2026 की गई एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने कोरिया को हराकर जीता गोल्ड UPI पर 0.4% MDR के विरोध में आज ‘नो UPI डे’, देशभर के व्यापारी और कारोबारी संगठन शामिल दिल्ली में SIR का विरोध, 11 मेट्रो स्टेशन बंद: जंतर-मंतर पर फोर्स तैनात भारत का पहला AI सैटेलाइट लॉन्च, अंतरिक्ष में ही तस्वीरों का एनालिसिस करेगा एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर, 2026 की गई एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने कोरिया को हराकर जीता गोल्ड UPI पर 0.4% MDR के विरोध में आज ‘नो UPI डे’, देशभर के व्यापारी और कारोबारी संगठन शामिल दिल्ली में SIR का विरोध, 11 मेट्रो स्टेशन बंद: जंतर-मंतर पर फोर्स तैनात भारत का पहला AI सैटेलाइट लॉन्च, अंतरिक्ष में ही तस्वीरों का एनालिसिस करेगा

कक्षा 9 के इतिहास में बड़ा बदलाव, भारतीय शासकों के संघर्ष को मिली जगह

NCERT ने कक्षा 9 की सोशल साइंस की नई किताब ‘अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड-पार्ट 2’ जारी कर दी है

Published: 11:20am, 02 Oct 2026

NCERT ने कक्षा 9 की सोशल साइंस की नई किताब ‘अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड-पार्ट 2’ जारी कर दी है। नई किताब में पहले पढ़ाए जाने वाले कई यूरोपीय इतिहास से जुड़े विषयों को कम या संशोधित किया गया है, जबकि भारतीय मध्यकालीन इतिहास, विदेशी आक्रमणों के खिलाफ प्रतिरोध और विभिन्न भारतीय शासकों तथा समुदायों के संघर्ष को अधिक जगह दी गई है।

नई किताब में ‘रेसिस्टेंस एंड रेजिलिएंस’ नाम से एक अध्याय शामिल किया गया है। इसमें 7वीं सदी से अरब, तुर्क, मुगल और यूरोपीय सेनाओं के हमलों और उनके खिलाफ भारतीय शासकों के प्रतिरोध का उल्लेख है। राजपूतों, अहोम साम्राज्य, विजयनगर, मराठों, सिखों और जाटों के संघर्ष को भी विस्तार से शामिल किया गया है।

किताब में महाराणा प्रताप के अकबर के खिलाफ संघर्ष, लाचित बोरफुकन की 1671 की सरायघाट की लड़ाई और मुगल शासन के खिलाफ सिख प्रतिरोध का जिक्र है। इसके अलावा महमूद गजनवी के 1001 के हमले, रानी नायकी देवी द्वारा 1178 में मुहम्मद गोरी को हराने, रुद्रमा देवी और रानी अब्बक्का चौटा के संघर्षों को भी जगह दी गई है।

गुरु अर्जुन देव और गुरु तेग बहादुर की शहादत के साथ जाट विद्रोह का भी उल्लेख किया गया है। किताब के अनुसार भारी कर और औरंगजेब की धार्मिक नीतियों के कारण 1669 में गोकुल जाट के नेतृत्व में विद्रोह हुआ।

नई किताब में देवी उपासना और युद्ध परंपराओं से जुड़े प्रसंग भी शामिल किए गए हैं। बस्तर के शासक अन्नमराजा और दंतेश्वरी से जुड़ी परंपरा का उल्लेख किया गया है।

इस बदलाव के बाद इतिहास पढ़ाने के दृष्टिकोण पर बहस भी शुरू हुई है। आलोचकों का कहना है कि नई किताब में साझा संस्कृति की तुलना में आक्रमण और प्रतिरोध की कथाओं पर अधिक जोर दिया गया है।

Jitendra