Trending News

एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे

मेडिकल, इंजीनियरिंग और ग्रेजुएशन छात्रों के लिए LIC की छात्रवृत्ति योजना

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों की पढ़ाई में सहायता के लिए LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026


Published: 11:08am, 21 Sep 2026

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों की पढ़ाई में सहायता के लिए LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र छात्र 30 सितंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल http://gjss.licindia.in/GJSS/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।

General Scholarship के लिए ऐसे छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 12वीं, डिप्लोमा या समकक्ष परीक्षा कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो और शैक्षणिक सत्र 2026-27 में MBBS, BAMS, BHMS, BDS, BE, BTech, BArch, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, इंटीग्रेटेड डिग्री या समकक्ष पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया हो।

वहीं Special Scholarship के तहत 10वीं कक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले वे छात्र पात्र होंगे जिन्होंने 11वीं, वोकेशनल कोर्स, ITI या समकक्ष पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया है। दोनों श्रेणियों में आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹4.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

स्कॉलरशिप राशि पाठ्यक्रम के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। मेडिकल पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले 12वीं पास छात्रों को ₹50,000 प्रति वर्ष इंजीनियरिंग छात्रों को ₹40,000 प्रति वर्ष और ग्रेजुएशन करने वाले विद्यार्थियों को ₹20,000 प्रति वर्ष छात्रवृत्ति दी जाएगी। 10वीं पास पात्र छात्रों को ₹15,000 वार्षिक सहायता मिलेगी। छात्रवृत्ति की राशि दो किस्तों में प्रदान की जाएगी।

आवेदन के दौरान छात्रों को पिछली परीक्षा की मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, फीस रसीद, एनरोलमेंट नंबर, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन जमा करने के बाद उसकी प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

Jitendra