Trending News

2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन 2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने APNA से किया MOU, युवाओं के लिए नौकरी के बढ़ेंगे अवसर

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और APNA का यह संयुक्त प्रयास देश में रोजगार परिदृश्य को नई दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

यह MOU भारत में प्रतिभा और रोजगार के बीच अंतर को पाटने तथा आर्थिक विकास और कार्यबल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


Published: 16:20pm, 20 Feb 2025

भारत सरकार (Govt Of India) के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) ने देश के प्रसिद्ध नौकरी भर्ती प्लेटफार्म APNA के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। इस समझौते के तहत, APNA और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (MOLE) मिलकर नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर सालाना 10 लाख से अधिक नौकरी (Jobs) के अवसर उपलब्ध कराएंगे। यह कदम देश में घरेलू रोजगार (Employment) को बढ़ावा देने और नौकरी चाहने वालों के लिए नए रास्ते खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

NCS पोर्टल, जो नौकरी चाहने वालों और नियोक्ताओं के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करता है, इस समझौते के माध्यम से और भी अधिक सशक्त होगा। पोर्टल पर पहले से ही 40 लाख से अधिक पंजीकृत नियोक्ता और 4.40 करोड़ रिक्तियां उपलब्ध हैं, और किसी भी समय लगभग 10 लाख रिक्तियां मौजूद रहती हैं। APNA के साथ साझेदारी से अवसरों की संख्या में और वृद्धि होगी, जिससे नौकरी की तलाश में युवाओं को बड़ी मदद मिलेगी।

यह समझौता न केवल रोजगार के अवसर बढ़ाएगा, बल्कि देश के आर्थिक विकास में भी योगदान देगा। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और APNA का यह संयुक्त प्रयास देश में रोजगार परिदृश्य को नई दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

MOU के लाभ

विस्तारित नौकरी पहुंच: NCS पर नौकरी चाहने वालों को मेट्रो और गैर-मेट्रो शहरों में व्यापक रोजगार विकल्प प्राप्त होंगे।

निर्बाध एकीकरण: APNA द्वारा एनसीएस पोर्टल पर नौकरी लिस्टिंग पोस्टकी जाएगी, जो नियोक्ताओं को औपचारिक और अनौपचारिक क्षेत्रों के उम्मीदवारों से जोड़ेगा।

समावेशी नियुक्ति: यह साझेदारी महिलाओं और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए समान अवसरों को बढ़ावा देगी, जिससे निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित होगी।

विविध प्रतिभा पूल: APNA की पहुंच एनसीएस के विशाल उम्मीदवार डेटाबेस तक होगी, जबकि MOLE उपयोगकर्ता के अनुकूल ऑनलाइन और ऑफलाइन इंटरफेस के माध्यम से सुचारू एकीकरण की सुविधा प्रदान करेगा।

नौकरी बाजार को मजबूत करना: यह पहल गतिशील, समावेशी नौकरी पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के एनसीएस के मिशन के साथ संरेखित है, जो सभी पृष्ठभूमि के नौकरी चाहने वालों को उपयुक्त अवसर खोजने में मदद करती है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post