Trending News

झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर अब नहीं मिलेगा पेट्रोल पीवी सिंधु को BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं रैंकिंग मिली आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर अब नहीं मिलेगा पेट्रोल पीवी सिंधु को BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं रैंकिंग मिली आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

KRIBHCO को मिला नया प्रबंध निदेशक, एस.एस. यादव संभालेंगे जिम्मेदारी

अपने पदोन्नति पर यादव ने कहा, “हम सब मिलकर नई ऊंचाइयों को छुएंगे। सहकारी मॉडल में अपार संभावनाएँ हैं और हम किसानों के हित में कार्य करेंगे। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।”

Published: 14:04pm, 25 Sep 2025

कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (KRIBHCO), जो देश की दूसरी सबसे बड़ी सहकारी संस्था है, में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। संस्था के निदेशक (HR) सुंदर सिंह यादव को प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया है। वे एम.आर. शर्मा का स्थान लेंगे।

यह निर्णय संस्था की 45वीं वार्षिक आम सभा (AGM) से ठीक एक दिन पहले घोषित किया गया। हाल ही में आंध्र प्रदेश के सहकारी नेता सुधाकर चौधरी कृभको के नए अध्यक्ष चुने गए थे। दोनों नियुक्तियों के साथ संस्था में नए नेतृत्व का चरण आरंभ हुआ है।

अपने पदोन्नति पर यादव ने कहा, “हम सब मिलकर नई ऊंचाइयों को छुएंगे। सहकारी मॉडल में अपार संभावनाएँ हैं और हम किसानों के हित में कार्य करेंगे। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।”

30 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले यादव, जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर से इंजीनियरिंग स्नातक हैं। उन्होंने 1989 में भारतीय दूरसंचार सेवा से करियर की शुरुआत की और बाद में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पब्लिक मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की।

अपने करियर में उन्होंने 18 वर्षों तक दूरसंचार क्षेत्र में वरिष्ठ नेतृत्व भूमिकाएँ निभाईं। साथ ही, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (2009-2011) तथा भारत निर्वाचन आयोग (2012-2014) में निदेशक के रूप में सेवाएँ दीं।

कृभको में वे परियोजना प्रबंधन, मानव संसाधन विकास, वित्तीय प्रबंधन और सामाजिक पहलों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में कृभको परिचालन दक्षता और रणनीतिक विकास को और मजबूत करने की दिशा में अग्रसर होगा, जिससे किसानों और सहकारी क्षेत्र को लाभ पहुंचेगा।

Diksha