Trending News

एनटीए नीट यूजी री-एग्जाम का एडमिट कार्ड 14 जून को होगा जारी , 22 लाख विद्यार्थी देंगे एग्जाम खाद्य पदार्थों और ईंधन की कीमतों में वृद्धि से मई में बढ़ी खुदरा महंगाई, 3.93 प्रतिशत पर पहुंची मशहूर भारतीय निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान, 15 जुलाई तक लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का आगाज, पहले मैच में मैक्सिको ने द. अफ्रीका को हराया एनटीए नीट यूजी री-एग्जाम का एडमिट कार्ड 14 जून को होगा जारी , 22 लाख विद्यार्थी देंगे एग्जाम खाद्य पदार्थों और ईंधन की कीमतों में वृद्धि से मई में बढ़ी खुदरा महंगाई, 3.93 प्रतिशत पर पहुंची मशहूर भारतीय निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान, 15 जुलाई तक लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का आगाज, पहले मैच में मैक्सिको ने द. अफ्रीका को हराया

KRIBHCO के नए चेयरमैन बने सुधाकर चौधरी, चंद्रपाल यादव वाइस चेयरमैन

देश की दूसरी सबसे बड़ी फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव KRIBHCO ने वल्लभनेनी सुधाकर चौधरी को नया चेयरमैन और चंद्रपाल सिंह यादव को वाइस चेयरमैन चुना है। आम सहमति से हुए इस चुनाव में 11 निदेशकों ने भाग लिया। नए नियमों के तहत यादव, जो दो दशक तक चेयरमैन रहे, अब वाइस चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे।

Published: 17:44pm, 15 Sep 2025

देश की दूसरी सबसे बड़ी फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव KRIBHCO का नया चेयरमैन चुन लिया गया है। आंध्र प्रदेश निवासी वल्लभनेनी सुधाकर चौधरी को नया चेयरमैन बनाया गया है। इससे पहले वह किसानों की इस कोऑपरेटिव सोसायटी के वाइस चैयरमैन थे। चंद्रपाल सिंह यादव सोसायटी के नए वाइस चेयरमैन चुने गए हैं जो पहले इसके चेयरमैन थे। कृभको के 11 निदेशकों की आम सहमति से इन दोनों का चुनाव हुआ है। इस बार पहले से ही यह तय था कि इसके लिए वोटिंग नहीं कराई जाएगी और आम सहमति से ही चेयरमैन और वाइस चेयरमैन चुना जाएगा।

वी. सुधाकर चौधरी मोहन स्पिनटेक्स इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं। वे आंध्र प्रदेश स्पिनिंग मिल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और साउथ इंडिया मिल्स एसोसिएशन (SIMA), भारतीय वस्त्र उद्योग परिसंघ (CITI), आंध्र प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री फेडरेशन और भारतीय सूती वस्त्र निर्यात संवर्धन परिषद की प्रबंध समितियों के सदस्य भी हैं। वे आंध्र प्रदेश की कई सहकारी समितियों के बोर्ड में भी हैं।

चंद्रपाल सिंह यादव करीब दो दशक से इस संस्था के चेयरमैन रहे हैं। नए नियम के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति लगातार दो टर्म तक किसी भी कोऑपरेटिव सोसायटी का चेयरमैन नहीं रह सकता है। इसलिए उन्हें चेयरमैन की जगह वाइस चेयरमैन बनाया गया है। कृभको के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का चुनाव इस साल जनवरी में ही हो गया था, लेकिन विभिन्न कारणों से कोऑपरेटिव इलेक्शन अथॉरिटी (सीईए) ने इसके नतीजे आधिकारिक तौर घोषित नहीं किए थे। पिछले महीने जब इसकी घोषणा की गई तो बोर्ड का चेयरमैन और वाइस चेयरमैन चुनने का रास्ता साफ हो गया।

YuvaSahakar Desk

Recent Post