Trending News

एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस आरबीआई ने चार साल बाद बढ़ाई ब्याज दर, रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.5 % हुई, सभी तरह के लोन होंगे महंगे लियोनेल मेसी का अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस आरबीआई ने चार साल बाद बढ़ाई ब्याज दर, रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.5 % हुई, सभी तरह के लोन होंगे महंगे लियोनेल मेसी का अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं

JPSC PCS प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट जारी, मेंस आवेदन शुरू

JPSC ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है, सफल उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे

Jharkhand Civil Services Mains Exam to Be Held from July 18


Published: 10:00am, 04 Jul 2026

झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर पीडीएफ फॉर्मेट में अपना रिजल्ट देख सकते हैं। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार 3 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक मेंस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जेपीएससी के अनुसार मुख्य लिखित परीक्षा 18, 19 और 20 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।

जेपीएससी सिविल सेवा भर्ती में चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार jpsc.gov.in पर जाएं और संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। पीडीएफ खुलने के बाद उम्मीदवार अपना रोल नंबर खोज सकते हैं और भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं।

Jitendra