Trending News

दिल्ली: आज सुबह 06:00 से शाम 04:00 बजे तक राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद रहेगी नेपाल: बूढ़ीगंडकी में भीषण बाढ़ से 45 घर पूरी तरह ध्वस्त, 5 लोग लापता पीएम मोदी ने चेन्नई में ₹13,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन CRPF में खेल कोटे से 521 पदों पर भर्ती, आज से शुरु आवेदन क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने सस्पेन्ड किया पुतुल सोनोवाल वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली: आज सुबह 06:00 से शाम 04:00 बजे तक राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद रहेगी नेपाल: बूढ़ीगंडकी में भीषण बाढ़ से 45 घर पूरी तरह ध्वस्त, 5 लोग लापता पीएम मोदी ने चेन्नई में ₹13,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन CRPF में खेल कोटे से 521 पदों पर भर्ती, आज से शुरु आवेदन क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने सस्पेन्ड किया पुतुल सोनोवाल वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज जीता

बिहार पुलिस में नौकरी का अवसर, एसआई भर्ती 2026 का आवेदन 9 जुलाई से शुरू

पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन ने पुलिस अवर निरीक्षक यानी सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 9 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

Bihar Police SI Recruitment 2026: Applications to Begin from July 9


Published: 11:30am, 08 Jul 2026

पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन ने पुलिस अवर निरीक्षक यानी सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 9 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक या इसके समकक्ष योग्यता प्राप्त की हो। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 20 वर्ष निर्धारित की गई है। सामान्य पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष, जबकि एससी और एसटी वर्ग के लिए 42 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर होगी।

शारीरिक मापदंड के तहत सामान्य और पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर होनी चाहिए। अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी और एसटी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 160 सेंटीमीटर तय है। महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 155 सेंटीमीटर और वजन 48 किलोग्राम होना जरूरी है।

आवेदन के दौरान सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल होगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Jitendra