Trending News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की डॉग लवर्स की याचिका, सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, कहा- आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय मौसम: दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र में हीट वेव का अलर्ट, बिहार, बंगाल और ओडिशा में भी लू का अलर्ट देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में आंशिक बढ़ोत्तरी, लगभग 90-90 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 15 मई को की गई थी 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी UPSC एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब प्रीलिम्स के तुरंत बाद आएगी Answer Key हरियाणा के सभी NCR जिलों में कैब एग्रीगेटर्स और डिलीवरी कंपनियों की पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की एंट्री पर ब्रेक, CNG और इलेक्ट्रिक गाड़ियों से ही चलेंगी ओला-उबर और डिलीवरी सर्विस वाली गाडियां सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की डॉग लवर्स की याचिका, सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, कहा- आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय मौसम: दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र में हीट वेव का अलर्ट, बिहार, बंगाल और ओडिशा में भी लू का अलर्ट देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में आंशिक बढ़ोत्तरी, लगभग 90-90 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 15 मई को की गई थी 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी UPSC एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब प्रीलिम्स के तुरंत बाद आएगी Answer Key हरियाणा के सभी NCR जिलों में कैब एग्रीगेटर्स और डिलीवरी कंपनियों की पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की एंट्री पर ब्रेक, CNG और इलेक्ट्रिक गाड़ियों से ही चलेंगी ओला-उबर और डिलीवरी सर्विस वाली गाडियां

शत्रुजीत सिंह कपूर बने ITBP के नए महानिदेशक, प्रवीण कुमार को BSF की जिम्मेदारी

आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत सिंह कपूर को आईटीबीपी का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि प्रवीण कुमार बीएसएफ के नए प्रमुख बने हैं। दोनों नियुक्तियां उनकी सेवानिवृत्ति तिथि तक प्रभावी रहेंगी।

Published: 13:59pm, 19 Jan 2026

केंद्र सरकार ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के शीर्ष नेतृत्व में अहम बदलाव करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी शत्रुजीत सिंह कपूर को आईटीबीपी का नया महानिदेशक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत की गई है।

आदेश के अनुसार, शत्रुजीत सिंह कपूर 31 अक्टूबर 2026 तक, यानी अपनी सेवानिवृत्ति की तिथि तक, आईटीबीपी के महानिदेशक के रूप में कार्य करेंगे। आईपीएस के 1990 बैच के अधिकारी शत्रुजीत सिंह कपूर वर्तमान में अपने कैडर राज्य हरियाणा में कार्यरत हैं। वे प्रशासनिक, पुलिसिंग और रणनीतिक प्रबंधन के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं।

इससे पहले शत्रुजीत सिंह कपूर हरियाणा सरकार में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। दिसंबर 2025 में उन्हें डीजीपी पद से कार्यमुक्त किए जाने के बाद उनकी नई केंद्रीय तैनाती का इंतजार किया जा रहा था, जो अब आईटीबीपी के रूप में सामने आई है। इसके अतिरिक्त वे हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन, पंचकूला के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

वहीं, आईटीबीपी के मौजूदा महानिदेशक प्रवीण कुमार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। पश्चिम बंगाल कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रवीण कुमार 30 सितंबर 2030 तक, यानी अपनी सेवानिवृत्ति की तिथि तक, बीएसएफ के महानिदेशक पद पर कार्य करेंगे।

YuvaSahakar Desk