Trending News

PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से डेयरी क्षेत्र को कोई नुकसान नहीं: GCMMF MD

उन्होंने यह भी कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से निर्यात को मजबूत बढ़ावा मिलेगा, इसके तहत अमेरिका को भारतीय डेयरी उत्पादों के निर्यात पर लगने वाला शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है,

Published: 12:10pm, 09 Feb 2026

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर पशु आहार जैसे डीडीजीएस और रेड ज्वार के आयात बढ़ने की आशंकाओं के बीच गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने कहा है कि इससे भारत के डेयरी क्षेत्र पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जयेन मेहता ने इस समझौते को किसानों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि इसमें घरेलू डेयरी और कृषि हितों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डेयरी और कृषि क्षेत्रों में बाजार पहुंच से जुड़ी चिंताओं को दूर किया गया है, जिससे भारतीय उत्पादकों के हित सुरक्षित रहेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से निर्यात को मजबूत बढ़ावा मिलेगा। इसके तहत अमेरिका को भारतीय डेयरी उत्पादों के निर्यात पर लगने वाला शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे डेयरी और कृषि दोनों क्षेत्रों की निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

Diksha