Trending News

मनु भाकर एशियन गेम्स के 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में पहुंचीं IIT बॉम्बे ने साहिल सुसाइड केस के लिए 10 सदस्यीय जांच पैनल बनाया, हफ्ते भर में पैनल देगा रिपोर्ट महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता सबसे ज्यादा इंटरनेशनल खेलने वाली पहली भारतीय प्लेयर बनीं, 321 मैचों में किया भारत का प्रतिनिधित्व नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए अमेरिका की बड़ी मदद, 31 मिलियन डॉलर और देने का ऐलान बिहार में 1799 दारोगा पदों की भर्ती परीक्षा रद्द, अभ्यर्थियों की मांग के बाद सम्राट सरकार ने किया फैसला मनु भाकर एशियन गेम्स के 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में पहुंचीं IIT बॉम्बे ने साहिल सुसाइड केस के लिए 10 सदस्यीय जांच पैनल बनाया, हफ्ते भर में पैनल देगा रिपोर्ट महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता सबसे ज्यादा इंटरनेशनल खेलने वाली पहली भारतीय प्लेयर बनीं, 321 मैचों में किया भारत का प्रतिनिधित्व नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए अमेरिका की बड़ी मदद, 31 मिलियन डॉलर और देने का ऐलान बिहार में 1799 दारोगा पदों की भर्ती परीक्षा रद्द, अभ्यर्थियों की मांग के बाद सम्राट सरकार ने किया फैसला

IIT दिल्ली ने AI, सेमीकंडक्टर्स और डीप-टेक पर शुरू किया एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम, यहां जानें आवेदन की अंतिम तारीख और पूरी फीस

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर्स, फोटोनिक्स और डीप-टेक एंटरप्रेन्योरशिप पर केंद्रित 6 महीने का एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम शुरू किया है।

Published: 15:29pm, 23 Sep 2026

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर्स, फोटोनिक्स और डीप-टेक एंटरप्रेन्योरशिप पर केंद्रित 6 महीने का एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम शुरू किया है। बैच-2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

कार्यक्रम 9 जनवरी 2027 से शुरू होकर 12 जून 2027 तक चलेगा। पढ़ाई ऑनलाइन मोड में होगी और कुल 80 घंटे की लाइव ऑनलाइन लर्निंग कराई जाएगी। कक्षाएं प्रत्येक रविवार सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होंगी। इसके अलावा प्रतिभागियों के लिए IIT दिल्ली कैंपस में 2 दिन का इमर्शन भी रखा गया है।

कोर्स में सेमीकंडक्टर फिजिक्स, डायोड, BJT, MOSFET, FinFET, एडवांस्ड CMOS, SOI और AI हार्डवेयर से जुड़े GPU व TPU जैसे विषय शामिल हैं। प्रतिभागियों को फोटोनिक इंटीग्रेटेड सर्किट, वेवगाइड, रेजोनेटर, ऑप्टिकल मॉड्यूलेटर, फोटो डिटेक्टर, फोटोनिक इंटरकनेक्ट्स और ऑप्टिकल स्विचिंग के बारे में भी पढ़ाया जाएगा।

प्रोग्राम में AI हार्डवेयर एक्सेलेरेटर, फोटोनिक मैट्रिक्स प्रोसेसर, CNN, RNN और DNN के साथ डीप-टेक स्टार्टअप और तकनीकी इनोवेशन को बाजार के लिए तैयार उत्पाद में बदलने की प्रक्रिया पर भी फोकस रहेगा।

इस कोर्स के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सेमीकंडक्टर्स या फोटोनिक्स में पहले से अनुभव अनिवार्य नहीं है।

बैच-2 की फीस 1.50 लाख रुपये और 18 प्रतिशत GST है, यानी कुल लगभग 1.77 लाख रुपये। फीस दो किस्तों में जमा की जा सकती है। कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागियों को CEP, IIT दिल्ली की ओर से ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

Jitendra

Recent Post