Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल PM मोदी आज G-7 समिट में करेंगे शिरकत थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल PM मोदी आज G-7 समिट में करेंगे शिरकत थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत

जॉर्डन में IFFCO की सक्रिय भूमिका, भारत-जॉर्डन कृषि सहयोग को नई मजबूती

इस अवसर पर IFFCO के प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल, मनीष गुप्ता तथा JIFCO के मुख्य वित्तीय अधिकारी दीपक यादव भी उपस्थित रहे

Published: 12:00pm, 04 Feb 2026

इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) के चेयरमैन दिलीप संघाणी  ने जॉर्डन की राजधानी अम्मान में जॉर्डन इंडिया फर्टिलाइजर कंपनी (JIFCO) की बोर्ड बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. मोहम्मद के. थनेइबात, JIFCO के चेयरमेन ने की। बैठक में बोर्ड सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में JIFCO से जुड़े महत्वपूर्ण व्यावसायिक मुद्दों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई।

इसके पश्चात दिलीप संघाणी ने जॉर्डन फॉस्फेट माइंस कंपनी (JPMC) की बोर्ड बैठक में भी सहभागिता की। यह बैठक भी डॉ. मोहम्मद के. थनेइबात की अध्यक्षता में आयोजित हुई थी। जिसमें बोर्ड सदस्यों और अधिकारियों के साथ JPMC से संबंधित अहम व्यावसायिक विषयों पर गहन एवं सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।

अपने जॉर्डन दौरे के दौरान IFFCO चेयरमैन ने अम्मान स्थित भारतीय दूतावास में जॉर्डन में भारत के राजदूत मनीष चौहान के साथ विस्तृत और रचनात्मक बैठक की। इस चर्चा में IFFCO के माध्यम से जॉर्डन में उर्वरक एवं कृषि क्षेत्र में निवेश और व्यापार की संभावनाओं पर विशेष फोकस किया गया।

इस अवसर पर IFFCO के प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल, मनीष गुप्ता तथा JIFCO के मुख्य वित्तीय अधिकारी दीपक यादव भी उपस्थित रहे।

इन सभी बैठकों और संवादों ने भारत-जॉर्डन के बीच कृषि सहयोग को सुदृढ़ किया है।

Diksha