Trending News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर सहित कई अन्य राज्यों के शहरों को सम्मानित किया गया भोपाल में पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन महाराष्ट्र की गोकुल डेयरी के चेयरमैन बने महायुति समर्थित राजेश पाटिल, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को 16-13 वोटों से हराया अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, 6 महीने में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी, नई दर आज से लागू NCDC ने देश की 56 सहकारी चीनी मिलों को 10,005 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी, इथेनॉल उत्पादन और आधुनिकीकरण से मिलों को मजबूत बनाने की पहल IBM ने H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद करने का फैसला किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर सहित कई अन्य राज्यों के शहरों को सम्मानित किया गया भोपाल में पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन महाराष्ट्र की गोकुल डेयरी के चेयरमैन बने महायुति समर्थित राजेश पाटिल, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को 16-13 वोटों से हराया अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, 6 महीने में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी, नई दर आज से लागू NCDC ने देश की 56 सहकारी चीनी मिलों को 10,005 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी, इथेनॉल उत्पादन और आधुनिकीकरण से मिलों को मजबूत बनाने की पहल IBM ने H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद करने का फैसला किया

60 साल पूरे होने पर इफको देशभर में करेगा 60 विशेष कार्यक्रम

भारत की प्रमुख सहकारी संस्था इफको ने 3 नवंबर 2026 से अपने डायमंड जुबली वर्ष की शुरुआत की, इसके साथ ही संस्था ने सहकारिता आंदोलन, उर्वरक उत्पादन, कृषि नवाचार और किसानों की समृद्धि के क्षेत्र में अपनी 60 वर्ष की यात्रा को चिह्नित किया

Published: 11:53am, 04 Nov 2026

भारत की प्रमुख सहकारी संस्था इफको ने 3 नवंबर 2026 से अपने डायमंड जुबली वर्ष की शुरुआत की। इसके साथ ही संस्था ने सहकारिता आंदोलन, उर्वरक उत्पादन, कृषि नवाचार और किसानों की समृद्धि के क्षेत्र में अपनी 60 वर्ष की यात्रा को चिह्नित किया।

3 नवंबर 1967 को केवल 57 सहकारी सदस्य समितियों के साथ स्थापित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) आज वैश्विक उर्वरक उद्योग में एक प्रमुख नाम बन चुका है। डायमंड जुबली वर्ष के दौरान देशभर में 60 विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें किसान कल्याण, सहकारी विकास, तकनीकी नवाचार और ग्रामीण सशक्तिकरण पर जोर रहेगा।

इस अवसर पर इफको ने अपने संस्थापक और प्रथम अध्यक्ष महाराजकुमार साहिब उदयभानसिंहजी नटवरसिंहजी जेठवा की प्रतिमाएं सभी उत्पादन इकाइयों और नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में स्थापित करने की घोषणा की।

इफको की औद्योगिक यात्रा 1975 में कलोल इकाई से शुरू हुई। इसके बाद कांडला, फूलपुर और आंवला इकाइयां स्थापित की गईं। संस्था ने नैनो उर्वरक क्षेत्र में भी अहम भूमिका निभाई और 2021 में नैनो यूरिया का देशव्यापी वितरण शुरू किया।

इफको अध्यक्ष दिलीप संघानी ने डायमंड जुबली को किसानों और सहकारिता आंदोलन की सेवा के 60 वर्षों का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। प्रबंध निदेशक के.जे. पटेल ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद सभी उत्पादन इकाइयां किसानों को उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं। डायमंड जुबली के तहत किसान सम्मेलन, प्रशिक्षण, जागरूकता अभियान और 60 किसान मीट आयोजित किए जाएंगे।

Jitendra