केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने 2-3 नवंबर को सिक्किम दौरे के दौरान मंगन में श्वेत क्रांति 2.0 के तहत नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड का शुभारंभ किया।
उन्होंने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) से डेयरी प्लांट के आधुनिकीकरण, सहकारी नेटवर्क के विस्तार और एकीकृत ‘सिक्किम मिल्क’ ब्रांड विकसित करने के लिए व्यापक योजना तैयार करने को कहा।
मंत्री ने सिरी मवेशी संरक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया और पाकयोंग जिले के चुचाचेेन में सिरी बुल मदर फार्म की आधारशिला रखी। उन्होंने देशी सिरी नस्ल के संरक्षण और विकास के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की घोषणा की।
ललन सिंह ने सूअर के वीर्य उत्पादन और कृत्रिम गर्भाधान के लिए मानक प्रोटोकॉल भी जारी किए। उन्होंने सिरी नस्ल के सुधार, आनुवंशिक संरक्षण और बेहतर नस्ल के पशुओं की संख्या बढ़ाने के लिए आईवीएफ तकनीक के उपयोग को लेकर कार्ययोजना तैयार करने का आह्वान किया। इसका उद्देश्य पशुधन की उत्पादकता में सुधार करना है।


