Trending News

PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला

IFFCO Tokio ने मनाया शानदार सफर के 25 साल, किसान-केंद्रित बीमा सेवाओं से रचा अनोखा इतिहास

कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में अब तक 162 करोड़ रुपये का प्रीमियम अर्जित किया है, जिसमें से 148 करोड़ मौजूदा सहकारी साझेदारों से और 14 करोड़ नए टाई-अप से आए हैं

Published: 16:12pm, 05 Dec 2025

IFFCO Tokio जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने गुरुवार को सेवा, प्रतिबद्धता और विश्वास के 25 वर्ष पूरे कर एक ऐतिहासिक पड़ाव छू लिया। सिल्वर जुबली के इस विशेष अवसर पर सहकारिता और बीमा क्षेत्र से शुभकामनाओं का तांता लगा रहा, खासकर ग्रामीण भारत, किसानों और सहकारी संस्थाओं के लिए कंपनी के योगदान को सराहा गया।

IFFCO के एमडी के. जे. पटेल ने पूरी IFFCO Tokio टीम को बधाई देते हुए कहा, “यह अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि हम 25 शानदार वर्षों का जश्न मना रहे हैं। यह यात्रा समर्पण, दृढ़ता और उत्कृष्टता का प्रतीक रही है।” उन्होंने इस संदेश को ट्वीट के माध्यम से साझा किया।

किसान हित में बना मजबूत आधार

पटेल ने याद दिलाया कि कंपनी की किसान-केंद्रित सोच की सबसे बड़ी पहचान संकट हरन बीमा योजना रही है, जो IFFCO उर्वरक की हर बोरी के साथ जुड़ी रहती थी। इसका प्रसिद्ध नारा “खाद तो खाद, बीमा भी साथ” आज भी गांव-गांव में याद किया जाता है। यह योजना किसानों और उनके परिवारों के लिए सुरक्षा कवच की तरह रही है और भारत की सबसे प्रभावशाली सहकारी बीमा पहलों में से एक बन चुकी है।

2000 में शुरू हुई यात्रा, बना एक मजबूत वैश्विक-सहकारी मॉडल

IFFCO Tokio की शुरुआत वर्ष 2000 में हुई, जब भारत में बीमा क्षेत्र को खोला गया। ग्रामीण भारत को केंद्र में रखकर IFFCO और जापान की टोकियो मरीन एंड निचिडो फायर इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने मिलकर एक ऐसे संस्थान की नींव रखी, जिसने वैश्विक विशेषज्ञता और भारतीय सहकारी भावना को सफलतापूर्वक जोड़ा।

पटेल ने कहा कि 25 वर्षों की यह यात्रा देश, किसानों और सहकारी तंत्र के प्रति भरोसे, सुरक्षा और निरंतर सहयोग की कहानी है, जो आने वाले वर्षों में और अधिक ऊंचाइयों को छुएगी।

सहकारी नेटवर्क में विस्तार पर जोर

हाल ही में सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने नई दिल्ली में IFFCO Tokio की सहकारी संस्थाओं से जुड़ाव की समीक्षा की। बैठक में बीमा कवरेज को व्यापक बनाने और बैंकों के साथ टाई-अप तेज करने पर जोर दिया गया।

मीटिंग में साझा किए गए आंकड़े उत्साहजनक रहे:

  • 34 राज्य सहकारी बैंकों में से 12 के पास कॉर्पोरेट एजेंसी (CA) लाइसेंस, जिनमें 9 सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
  • 351 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में से 18 के पास लाइसेंस, जबकि 173 ने साझेदारी में रुचि दिखाई है।
  • शहरी सहकारी बैंक क्षेत्र में 109 बैंकों के पास लाइसेंस, और 241 संभावित साझेदार हैं।

सरस्वत बैंक, कंटाई अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक, राजस्थान ग्रामीण बैंक, हिमाचल एपेक्स स्टेट बैंक और मेहसाणा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक जैसे प्रमुख संस्थानों ने पहले ही IFFCO Tokio से समझौते कर लिए हैं।

प्रीमियम आय और भविष्य की दिशा

कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में अब तक 162 करोड़ रुपये का प्रीमियम अर्जित किया है, जिसमें से 148 करोड़ मौजूदा सहकारी साझेदारों से और 14 करोड़ नए टाई-अप से आए हैं। मंत्रालय ने अधिक बैंकों को बीमा कवरेज के दायरे में लाने के लिए रणनीति को और सुदृढ़ करने पर बल दिया है।

Diksha