Trending News

एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे

IFFCO के वरिष्ठ महाप्रबंधक (सहकारी विकास) तरुण भार्गव बने PHDCCI सहकारी समिति के सह-अध्यक्ष

यह समिति वर्ष 2025–26 के लिए गठित की गई है, इस समिति की अध्यक्षता इफको के चेयरमैन दिलीप संघाणी करेंगे

Published: 11:18am, 05 Nov 2025

भारतीय कृषि सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तहत इफको (IFFCO) के वरिष्ठ महाप्रबंधक (सहकारी विकास) तरुण भार्गव को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) की सहकारी समिति के सह-अध्यक्ष (Co-Chairman) के रूप में नामित किया गया है। यह समिति वर्ष 2025–26 के लिए गठित की गई है। इस समिति की अध्यक्षता इफको के चेयरमैन दिलीप संघाणी करेंगे।

भार्गव की नियुक्ति देश के सहकारी क्षेत्र की बढ़ती अहमियत और समावेशी आर्थिक विकास तथा ग्रामीण प्रगति में इसकी केंद्रीय भूमिका को दर्शाती है। इफको में अपने नेतृत्वकाल के दौरान उन्होंने सहकारी संस्थाओं को मजबूत करने और किसानों को सशक्त बनाने के लिए नवाचार-आधारित विकास मॉडल को बढ़ावा दिया है।

उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि श्री संघाणी और भार्गव के नेतृत्व में गठित यह नई समिति सहकारी संगठनों और व्यापक व्यापार जगत के बीच संवाद और सहयोग को और सशक्त बनाएगी, जिससे सरकार की “सहकार से समृद्धि” की दृष्टि को नई गति मिलेगी।

Diksha

Recent Post