Trending News

PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला

इफको अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने गुजरात से आए प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया

इफको अध्यक्ष ने किसानों से नवाचार को अपनाने के साथ-साथ सहकारी आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया

Published: 15:25pm, 15 Jan 2026

इफको (IFFCO) के अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने नई दिल्ली स्थित इफको सदन में गुजरात से आए सहकारी किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित किया। ये किसान वर्तमान में फर्टिलाइजर मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FMDI), गुरुग्राम में शिक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।

इस दौरान दिलीप संघाणी ने किसानों को नई पीढ़ी की कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन दिया, जिससे कृषि उत्पादकता और सततता को बढ़ाया जा सके। उन्होंने विशेष रूप से नैनो उर्वरकों को नियमित खेती पद्धतियों में शामिल करने पर जोर दिया और बताया कि इससे पोषक तत्वों की उपयोग दक्षता बढ़ती है, इनपुट लागत कम होती है और फसल प्रदर्शन में सुधार होता है।

इफको अध्यक्ष ने किसानों से नवाचार को अपनाने के साथ-साथ सहकारी आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित और सतत कृषि पद्धतियां ही भारतीय कृषि में दीर्घकालिक विकास, किसानों की समृद्धि और मजबूती सुनिश्चित करने की कुंजी हैं।

Diksha