Trending News

E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता

IFFCO ने किसानों को किया सतर्क, कहा- किसी भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से न खरीदें हमारे प्रोडक्ट

इफको ने किसानों से अपील की है कि वे अपने उत्पादों की प्रामाणिकता की जांच अधिकृत स्टोर या इफको की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही करें, ताकि वे असली और गुणवत्तापूर्ण उर्वरक प्राप्त कर सकें।

इफको के उत्पाद केवल अधिकृत खुदरा विक्रेताओं के माध्यम से बेचे जा सकते हैं।


Published: 10:00am, 13 Feb 2025

अगर आप किसी भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से कृषि उत्पाद खरीद रहे हैं तो सावधान हो जाएं। इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ने इसे लेकर किसानों को अलर्ट जारी किया है। इफको ने किसानों के साथ साथ सहकारी संस्थाओं, खरीदार और रिटेलर्स को चेताते हुए कहा है कि ‘इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड’ यानी IFFCO ने किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को उसके प्रोडक्ट को बेचने की इजाजत नहीं दी है।

IFFCO ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि अगर कोई खरीदार ई-कॉमर्स वेबसाइट से किसी भी तरह के खाद या अन्य प्रोडक्ट खरीदता है तो यह उसकी जिम्मेदारी होगी। इसमें इफको का कोई रोल नहीं होगा। तमाम वेबसाइटें छांटे गए माल या बेकार मालों को भी खाद-स्प्रे के नाम पर बेच रहे हैं। इफको ने इसे लेकर पूरी गंभीरता के साथ किसानों और रिटेलर्स को आगाह किया है।

ऐसे अनधिकृत प्लेटफॉर्म न केवल खरीदारों को गुमराह कर रहे हैं, बल्कि अनुचित कीमत वसूलते हुए घटिया उत्पाद भी बेच रहे हैं। इफको ने एक प्रेस रिलीज में कहा है, यह संस्था पिछले 5 दशक से किसानों की सेवा कर रही है. यह किसानों, रिटेलर्स और कृषि क्षेत्र  के हित की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

इफको ने स्पष्ट किया कि उसके उत्पाद केवल अधिकृत खुदरा विक्रेताओं के माध्यम से बेचे जा सकते हैं। यदि कोई भी व्यक्ति या प्लेटफॉर्म बिना एफसीओ लाइसेंस या इफको से जारी ‘ओ’ फॉर्म के इफको उत्पादों की बिक्री में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे उत्पादों की बिक्री बिना एफसीओ लाइसेंस लिए या इफको से प्राप्त ‘ओ फॉर्म’ के बिना नहीं की जा सकती।

इफको के नैनो उर्वरक सहित सभी उत्पादों की आधिकारिक कीमतें इफको की वेबसाइट www.iffco.in पर उपलब्ध हैं। इफको ने आम जनता को धोखाधड़ी वाली गतिविधियों, नकली इफको फ्रेंचाइजी देने वालों और इफको के नाम पर पैसे मांगने वालों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

इफको ने किसानों से अपील की है कि वे अपने उत्पादों की प्रामाणिकता की जांच अधिकृत स्टोर या इफको की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही करें, ताकि वे असली और गुणवत्तापूर्ण उर्वरक प्राप्त कर सकें।

YuvaSahakar Desk