Trending News

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की

कृषि क्षेत्र में CSR सहयोग के लिए ICAR ने तीन कंपनियों से किया समझौता

एग्रीइनोवेट इंडिया लिमिटेड की 15वीं वार्षिक आम बैठक और 71वीं बोर्ड बैठक 24 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित हुई।

Agrinnovate India


Published: 14:50pm, 25 Sep 2026

एग्रीइनोवेट इंडिया लिमिटेड की 15वीं वार्षिक आम बैठक और 71वीं बोर्ड बैठक 24 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद यानी ICAR और तीन उद्योग साझेदारों के बीच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर भी कराए गए। इनमें पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड, वेंकटेश्वरा हैचरीज प्राइवेट लिमिटेड और एवरेस्ट इंस्ट्रूमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

इन साझेदारियों का उद्देश्य कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में जनहितकारी पहलों के लिए कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व यानी CSR सहयोग को बढ़ावा देना है। बैठक में ICAR के महानिदेशक और एग्रीइनोवेट इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. एम. एल. जाट, ICAR सचिव और एग्रीइनोवेट के उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, वित्तीय सलाहकार संदीप सरकार, एग्रीइनोवेट इंडिया लिमिटेड के सीईओ डॉ. प्रवीण मलिक समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इन सहयोग समझौतों के तहत कई प्राथमिक क्षेत्रों पर काम किया जाएगा। इनमें सतत कृषि-खाद्य प्रणाली, जलवायु अनुकूल कृषि, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, आजीविका संवर्धन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण शामिल हैं। इसके अलावा महिला और युवा सशक्तिकरण, कृषि स्टार्टअप, इनक्यूबेशन, ग्रामीण उद्यमिता, डिजिटल नवाचार और क्षमता निर्माण पर भी जोर रहेगा।

पोषण-संवेदी कृषि, बायोफोर्टिफिकेशन, खाद्य प्रसंस्करण, वैल्यू चेन विकास, कृषि मशीनीकरण, शिक्षा और ज्ञान साझेदारी तथा One Health भी सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में शामिल हैं।

एग्रीइनोवेट इंडिया लिमिटेड ICAR की कृषि व्यवसाय, नवाचार, प्रौद्योगिकी व्यावसायीकरण और CSR फंड जुटाने वाली इकाई है। इन साझेदारियों के जरिए कृषि अनुसंधान और उद्योग के बीच सहयोग को मजबूत करने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में नई तकनीकों और विकास पहलों को गति देने का लक्ष्य रखा गया है।

Jitendra