Trending News

UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

सहकारी बैंकों का बड़ा कदम, डिफॉल्टर किसानों से ऋण वसूली की जाएगी

मंत्री सारंग ने कहा कि सहकारी बैंकों को अपनी साख के लिए काम करना होगा। पारदर्शिता लानी होगी। सुनिश्चित करना होगा कि बैंक में डिपॉजिट पूरी तरह से सुरक्षित है।

सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार को समन्वय भवन में जिला सहकारी बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक में इसके निर्देश दिए।


Published: 16:25pm, 03 Feb 2025

भोपाल: अब सहकारी बैंक घाटे से उबरने के लिए नई रणनीति के साथ काम करेंगे। इन बैंकों के कर्मचारियों को ग्राहकों के साथ बेहतर संवाद और सद्व्यवहार के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही, डिफॉल्टर किसानों से लोन राशि वसूलने के लिए जनप्रतिनिधियों की मदद ली जाएगी।

सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार को समन्वय भवन में जिला सहकारी बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEOs) की बैठक में इन निर्देशों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बकाया राशि की वसूली के लिए कलेक्टर और राजस्व अधिकारियों की मदद ली जाएगी, ताकि किसानों से लोन चुकाने के लिए प्रेरित किया जा सके।

मंत्री सारंग ने कर्मचारियों के आचरण और व्यवहार की ऑनलाइन ट्रेनिंग की योजना बनाई, ताकि बैंक में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके और ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध बनाए जा सकें। उन्होंने बैंकों में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने की बात भी की और हर साल के अंत में उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित करने की घोषणा की।

मंत्री ने यह भी कहा कि सहकारी बैंकों को अपनी साख मजबूत करने के लिए काम करना होगा और सुनिश्चित करना होगा कि ग्राहकों के डिपॉजिट पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इसके अलावा, डिपॉजिट, टर्म लोन, और सुरक्षित लोन जैसे मामलों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

YuvaSahakar Desk