Trending News

कर्नाटक: एग्रीकल्चर ऑफिसर भर्ती परीक्षा रद्द, 8 और 9 अगस्त को था लिखित एग्जाम RBI अप्रैल-मई 2027 में जारी करेगा ₹10, ₹20 के प्लास्टिक नोट आर. प्रज्ञानानंद ने जीता 2026 सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब असम में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या 97 हुई उत्तराखंड में 6 नदियां उफान पर, बद्रीनाथ-गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद अमेरिकी कोर्ट ने Meta पर लगाया 5,390 करोड़ का जुर्माना, बच्चों की मेंटल हेल्थ से खिलवाड़ का आरोप कर्नाटक: एग्रीकल्चर ऑफिसर भर्ती परीक्षा रद्द, 8 और 9 अगस्त को था लिखित एग्जाम RBI अप्रैल-मई 2027 में जारी करेगा ₹10, ₹20 के प्लास्टिक नोट आर. प्रज्ञानानंद ने जीता 2026 सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब असम में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या 97 हुई उत्तराखंड में 6 नदियां उफान पर, बद्रीनाथ-गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद अमेरिकी कोर्ट ने Meta पर लगाया 5,390 करोड़ का जुर्माना, बच्चों की मेंटल हेल्थ से खिलवाड़ का आरोप

कोऑपरेटिव बैंक ऑफ इंडिया(COBI) के बैंकिंग लाइसेंस पर उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित

इस बैठक में सहकारिता मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री पंकज कुमार बंसल, संयुक्त सचिव श्री रमन कुमार, निदेशक श्री कुमार रामकृष्ण सहित मंत्रालय और COBI के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे

Published: 12:14pm, 02 Dec 2025

सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. अशीष कुमार भूटानी की अध्यक्षता में आज कोऑपरेटिव बैंक ऑफ इंडिया लिमिटेड (COBI) के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अटल अक्षय ऊर्जा भवन, नई दिल्ली में हुई, जिसका मुख्य उद्देश्य बैंकिंग लाइसेंस से संबंधित प्रक्रियाओं और अनिवार्य आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा करना था।

बैठक के दौरान COBI को राष्ट्रीय स्तर के सहकारी बैंक के रूप में संचालन शुरू करने के लिए आवश्यक रोडमैप पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने लाइसेंसिंग प्रक्रिया, अनुपालन मानकों और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।

इस बैठक में सहकारिता मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री पंकज कुमार बंसल, संयुक्त सचिव श्री रमन कुमार, निदेशक श्री कुमार रामकृष्ण सहित मंत्रालय और COBI के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Diksha