Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी: कृषि यंत्रीकरण योजना से 91 प्रकार के उपकरणों पर 80% तक सब्सिडी

योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लाभार्थियों का चयन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा

Published: 13:10pm, 14 Oct 2025

बिहार के नालंदा जिले के किसानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद कृषि यंत्रीकरण योजना की शुरुआत हो गई है। इस योजना के तहत किसानों को 91 प्रकार के आधुनिक कृषि उपकरणों पर 40% से 80% तक की सब्सिडी दी जाएगी।

जिले के कृषि विभाग के अनुसार, सामान्य वर्ग के किसानों को 40 से 50 प्रतिशत तक जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के किसानों को 60 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ मिलेगा। इससे किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण सस्ते दामों पर मिल सकेंगे और खेती का काम आसान होगा।

इस योजना की कुल लागत करीब 4.3 करोड़ रुपये रखी गई है, जो जिले के हजारों किसानों के लिए आर्थिक राहत साबित होगी।

ऑनलाइन आवेदन और लॉटरी सिस्टम

किसान इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 31 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगी। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.farmech.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लाभार्थियों का चयन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। लॉटरी के बाद चुने गए किसानों को स्वीकृति पत्र जारी किया जाएगा जिसकी वैधता 21 दिनों तक रहेगी।

नई व्यवस्था: पहले भुगतान, बाद में सब्सिडी

राज्य सरकार ने कृषि यंत्रों की खरीद प्रक्रिया में नई व्यवस्था लागू की है। अब किसानों को पहले डीलर को पूरा भुगतान करना होगा जिसके बाद सब्सिडी की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

हालांकि यह व्यवस्था छोटे और सीमांत किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है, क्योंकि उन्हें उपकरण खरीदने के लिए पहले पूरी राशि जमा करनी होगी। इसके बावजूद योजना का मुख्य उद्देश्य खेती को आधुनिक बनाना, लागत घटाना और उत्पादन बढ़ाना है।

योजना के अंतर्गत उपलब्ध प्रमुख उपकरण

रोटरी मल्चर, सुपर सीडर, धान ट्रांसप्लांटर, मिनी राइस मिल सहित कुल 91 प्रकार के कृषि यंत्र इस योजना में शामिल किए गए हैं।

Diksha