Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

जनरल धीरज सेठ बने भारत के नए सेना प्रमुख

जनरल धीरज सेठ नेशनल डिफेंस एकेडमी, खड़कवासला और इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं

Published: 14:36pm, 30 Jun 2026

जनरल धीरज सेठ ने भारत के 31वें सेना प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली है। उन्होंने जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लिया, जो चार दशकों से अधिक की सैन्य सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। जनरल सेठ की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब भारतीय सेना आधुनिकीकरण, नई युद्ध तकनीकों, थिएटर कमांड और भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप खुद को तेजी से बदल रही है।

जनरल सेठ नेशनल डिफेंस एकेडमी, खड़कवासला और इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं। उन्हें 20 दिसंबर 1986 को आर्मर्ड कोर की 2nd Lancersमें कमीशन मिला था। करीब चार दशक के सैन्य करियर में उन्होंने ऑपरेशनल, रणनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। इससे पहले वे सेना के उप प्रमुख और दक्षिणी कमान सहित कई अहम पदों पर रह चुके हैं।

उन्होंने महू में हायर कमांड कोर्स, नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज, पेरिस में कमांड एंड स्टाफ कोर्स और कैलिफोर्निया के नेवल पोस्ट ग्रेजुएट स्कूल में इंटरनेशनल डिफेंस एक्विजिशन मैनेजमेंट कोर्स किया है। उनके नेतृत्व से सेना की युद्ध क्षमता, तकनीकी तैयारी और आधुनिक सैन्य रणनीति को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

YuvaSahakar Desk