Trending News

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 20 जुलाई तक जारी कर सकती है NEET UG री-एग्जाम का रिजल्ट देश में विधानसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव 30 जुलाई को, बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक और CBDT अध्यक्ष रवि अग्रवाल का कार्यकाल 6 माह बढ़ा अगले हफ्ते न्यूजीलैंड के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, दोनों देशों के संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार सोनीपत में खुला मारुति सुजुकी का स्मार्ट प्लांट, PM मोदी ने किया उद्घाटन, 21 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार NEET-JEE एडमिशन में 12वीं बोर्ड के अंकों को मिल सकता है 50% वेटेज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 20 जुलाई तक जारी कर सकती है NEET UG री-एग्जाम का रिजल्ट देश में विधानसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव 30 जुलाई को, बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक और CBDT अध्यक्ष रवि अग्रवाल का कार्यकाल 6 माह बढ़ा अगले हफ्ते न्यूजीलैंड के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, दोनों देशों के संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार सोनीपत में खुला मारुति सुजुकी का स्मार्ट प्लांट, PM मोदी ने किया उद्घाटन, 21 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार NEET-JEE एडमिशन में 12वीं बोर्ड के अंकों को मिल सकता है 50% वेटेज

Football World Cup: पुर्तगाल ने क्रोएशिया पर दर्ज की रोमांचक जीत, स्पेन और स्विटजरलैंड अंतिम 16 में

बदलू खिलाड़ी गोंकालो रामोज के खेल खत्म होने से पहले इंजुरी टाइम के चौथे मिनट में दागे गोल की बदौलत पुर्तगाल ने जुझारू क्रोएशिया को सांसे रोक देने वाले बेहद रोमांचक मैच में 2-1 से हरा कर फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के अंतिम 16 में स्थान बना लिया। पुर्तगाल अब क्वॉर्टर फाइनल में स्थान बनाने के लिए 6 जुलाई को स्पेन से भिड़ेगा।

बदलू खिलाड़ी गोंकालो रामोज के खेल खत्म होने से पहले इंजुरी टाइम के चौथे मिनट में दागे गोल की बदौलत पुर्तगाल ने जुझारू क्रोएशिया को सांसे रोक देने वाले बेहद रोमांचक मैच में 2-1 से हरा कर फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के अंतिम 16 में स्थान बना लिया। पुर्तगाल अब क्वॉर्टर फाइनल में स्थान बनाने के लिए 6 जुलाई को स्पेन से भिड़ेगा।

इवान पेरिसिच ने दूसरे हाफ के आठवें मिनट में गोल कर क्रोएशिया को बढ़त दिलाई लेकिन दुनिया के धुरंधर फुटबॉलर मैन ऑफ द मैच रहे क्रिस्टियानो रॉनाल्डो ने 15 मिनट बाद मिली पेनल्टी किक को गोल में बदल में पुर्तगाल को एक-एक की बराबरी दिला दी। खेल खत्म होने से पहले इंजुरी टाइम के चौथे मिनट में बदलू खिलाड़ी रामोज ने रफेल लियो के क्रॉस पर गोल कर पुर्तगाल को 2-1 से आगे कर दिया। क्रोएशिया के मारियो पासलिच ने नौ मिनट बाद लंबे पास पर गेंद संभाल जोस्को ग्वार्डियोल को गेंद दी और उन्होंने गेंद जब गोल में डाला तो लगा क्रोएशिया ने दो दो की बराबरी पा ली, लेकिन रेफरी ने रिव्यू के बाद पासलिच को ऑफ साइड दे यह गोल नकार दिया। इस पर क्रोएशिया के समर्थकों ने मैदान पर कुछ सामान फेंकना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद वे शांत हुए। पुर्तगाल ने अंतत: यह रोमांचक मैच जीत कर क्रोएशिया को मौजूदा विश्व कप से बाहर कर दिया।

पुर्तगाल ने आक्रामक अंदाज में मैच का आगाज किया। लियो ने मैच के चौथे मिनट में क्रोएशिया की रक्षापंक्ति को छका आगे बढ़ते ब्रूनो फर्नांडीज को गेंद दी और उनके तेज शॉट को गोलरक्षक डॉमिनिक लिवाकोविच ने रोकने की कोशिश की लेकिन लौटती गेंद को फिर  गोल में डालने की कोशिश को क्रोएशिया के जोसिफ सुतालो ने रोक कर बेकार कर दिया और पुर्तगाल खाता खोलते-खोलते रह गया। पुर्तगाल के पेड्रो नेटो ने बराबर हमले बोल कर क्रोएशिया के गोल पर दबाव बनाए रखा। नेटो द्वारा बीच मैदान पर से उछाली गेंद को संभाल कर सिर से गोल में डालने से रॉनाल्डो चूक गए। नेटो के एक और क्रॉस पर क्रोएशिया के गोल पर भगदड़ मची और गेंद लियो को मिली लेकिन हड़बड़ी में वॉली लगा वह गेंद को गोलस्तंभ के ऊपर से बाहर मार बैठे।

कोच रॉबर्टो मार्टिनेज के मार्गदर्शन वली पुर्तगाल को बराबर गोल करने के मौके गंवाने की कीमत दूसरे हाफ के शुरू में ही चुकानी पड़ी। निकोला वलासिच और जोसिफ स्टेनीसिच दाएं से गेंद को एक दूसरे को लेते देते आगे बढ़े। स्टेनीसिच के क्रॉस पर मैच के 53वें मिनट में पेरिसिच ने तेज शॉट जमा गेंद को गोल में डाल कर अंतत: क्रोएशिया का खाता खोला। वलासिच के क्रॉस पर जब इगोर मातानोविच ने गेंद को संभाल गोल में डाला तब क्रोएशिया को लगा उसने अपनी बढ़त दुगुनी कर दी है लेकिन रेफरी ने उन्हें ऑफ साइड करार दे यह गोल अमान्य कर दिया।

ऑस्ट्रिया पर दमदार जीत से स्पेन प्री क्वॉर्टर फाइनल में
स्ट्राइकर माइकल ओयरजबल के दो और पैडो पोरो के एक गोल की बदौलत स्पेन ने ऑस्ट्रिया पर 3-0 से दमदार जीत के साथ फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के प्री क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। स्पेन 2010 में दक्षिण अफ्रीका में हुए विश्व कप के बाद पहली बार नॉकआउट में पहुंचा है। स्पेन अब क्वॉर्टर फाइनल में स्थान बनाने के लिए 6 जुलाई को पुर्तगाल से भिड़ेगा।
Spain vs. Austria Player Ratings: Who Was the Man of the Match? - Athlon
17 बरस के स्ट्राइकर लमाइन यमाल ने पहले ही मिनट में ऑस्ट्रिया के गोल पर शॉट जमा यूरोपीय चैंपियन स्पेन को बढ़त दिलाने की कोशिश लेकिन उनका शॉट गोलस्तंभ की बल्ली से टकरा कर निकल गया। स्पेन के लिए यमाल और ओयरजबल ने बराबर हमले बोल कर दबाव बनाया। मर्क कुकरेला ने कॉर्नर किक पर गेंद को गोल में जरूर डाला लेकिन ऑस्ट्रिया के गोलरक्षक अलेक्जेंडर शेल्गर के खिलाफ फाउल करने पर यह गोल अमान्य कर दिया गया। ओयरजबल ने मैच के 36वें मिनट में कुकरेला से बाएं से मिले पास पर तेज शॉट जमा पलक झपकते ही गेंद को गोल में डाल मौजूदा विश्व कप में अपना तीसरा गोल कर स्पेन का खाता खोला। स्पेन हाफ टाइम तक 1-0 से आगे था।
ऑस्ट्रिया को मैच में गोल करने के इक्के दुक्के मौके ही मिले। ऑस्ट्रिया के माइकल ग्रेजारिटिश्च ने मर्सल सबिटाइजर के क्रॉस पर गोल करने का मौका चूके, जबकि सासा कलईदचिस ने सबीटाइजर के क्रॉस पर सिर से गेंद को गोल में डालने से चूके। बाइना के बाएं से क्रॉस पर मैच के 66वें मिनट पेड्रो पोरो ने सिर से गोल कर स्पेन की बढ़त 2-0 कर दी। लमाइन यमाल के शॉट को गोलरेखा पर ऑस्ट्रिया के डिफेंडर डेविड अलाबा ने रोकने की कोशिश लेकिन लौटती गेंद को संभाल ओयरजबल ने चतुराई से गेंद को 89वें मिनट में गोल में डाल कर मैच का अपना दूसरा गोल कर स्पेन को 3-0 से आगे कर दिया। स्पेन के गोलरक्षक उनई साइमन ने 2022 से विश्व कप में अपने लगातार पांचवें मैच में एक भी गोल नहीं खाया। साइमन ने इसके साथ ही 1990 के विश्व कप में वाल्टर जेंगा के लगातार पांच मैचों में एक भी गोल न खाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
स्विटजरलैंड भी अंतिम 16 में
ब्रील एम्बालो और डॉन नडोयो  के एक एक गोल और अपनी मजबूत किलेबंदी की बदौलत स्वीडन ने अल्जीरिया पर वेंकूवर में 2-0 की आसान जीत के साथ अंतिम 16 में स्थान बना लिया। स्विटजरलैंड ने पहली बार विश्व कप फुटबॉल में लगातार तीन मैच जीते हैं। क्वॉर्टर फाइनल में स्थान बनाने के लिए अब वह 7 जुलाई को कोलंबिया और घाना के बीच अंतिम प्री क्वॉर्टर फाइनल की विजेता से भिड़ेगी।

Switzerland vs Algeria live online: score, stats, goals & updates | World  Cup 2026 round of 32 - AS USA

योहान मनजंबी के मैच के दसवें मिनट में लगाए तेज फर्राटे पर ब्रील एम्बालो ने बॉक्स के भीतर छह मीटर की दूरी से दनदनाता शॉट जमा गोल कर स्विटजरलैंड को 1-0 से आगे कर दिया। रफीक बेलगली दूसरे हाफ के पहले ही मिनट में अपने बॉक्स के बीच गेंद को ठीक से बाहर नहीं कर पाए और लौटती गेंद को डॉन नडोयो ने संभाल तेज शॉट जमा अल्जीरिया के गोलरक्षक लुका जिदान को छका कर गोल कर स्विटजरलैंड को 2-0 से आगे कर दिया।  स्विटजरलैंड की टीम अल्जीरिया के खिलाफ शुक्रवार को खेलने उतरने से पहले पिछले 17 मैचों में मात्र एक हारी थी। ऐसे में अल्जीरिया के लिए स्विटजरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करना पहाड़ लांघने जैसा था।

Jitendra