Trending News

E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता

Rajasthan के किसानों को खुशखबरी, PM Kisan के तहत मिलेंगे अब 9 हजार रुपए

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के दायरे को बढ़ाते हुए बीमा कवरेज को दोगुना करने की घोषणा की गई। पहले इस योजना के तहत 21 लाख पशुओं का बीमा करने का लक्ष्य था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 42 लाख पशुओं तक पहुंचाया जाएगा।

राजस्थान सरकार ने बजट 2025-26 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि में बढ़ोतरी की घोषणा की है।


Published: 10:00am, 22 Feb 2025

राजस्थान (Rajasthan) के किसानों (Farmers) के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार (Rajasthan Government) ने बजट 2025-26 में पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि में बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब किसानों को केंद्र सरकार (Government Of India) की ओर से मिलने वाले 6,000 रुपये के अलावा राज्य सरकार 3,000 रुपये प्रदान करेगी। इस तरह, कुल मिलाकर किसानों को अब सालाना 9,000 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी (Diya Kumari) ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए की।

यह कदम भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव संकल्प पत्र का हिस्सा है। उस समय बीजेपी ने किसानों को सालाना 12,000 रुपये की सहायता देने का वादा किया था, जिसमें केंद्र से 6,000 रुपये और राज्य से 6,000 रुपये देने की बात थी। अब इस दिशा में पहला कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने राशि को 9,000 रुपये तक बढ़ाया है। वित्त मंत्री ने संकेत दिया कि भविष्य में इसे 12,000 रुपये तक ले जाने की योजना है, जिससे किसानों को और अधिक लाभ होगा।

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का बढ़ा दायरा

इसके साथ ही, पशुपालकों के लिए भी राजस्थान सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के दायरे को बढ़ाते हुए बीमा कवरेज को दोगुना करने की घोषणा की गई। पहले इस योजना के तहत 21 लाख पशुओं का बीमा करने का लक्ष्य था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 42 लाख पशुओं तक पहुंचाया जाएगा। यह ऐलान भी बजट 2025-26 में वित्त मंत्री दीया कुमारी ने किया।

किन पशुओं का होगा बीमा?

  • दुधारू पशु: गाय, भैंस, भेड़ और बकरी (10-10 लाख)
  • ऊंट: 2 लाख ऊंटों का बीमा किया जाएगा
  • कुल बीमा: 42 लाख पशुओं का बीमा होगा

योजना के लिए पात्रता:

  • योजना का लाभ केवल उन पशुपालकों को मिलेगा, जिनके पास न्यूनतम 2 और अधिकतम 10 दुधारू पशु हैं
  • जिन पशुपालकों के पशुओं का पहले से बीमा है, वे इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते
  • योजना का लाभ केवल राजस्थान के निवासी पशुपालकों को ही मिलेगा

आवश्यक दस्तावेज:

  • आवेदनकर्ता का आधार कार्ड और जन आधार कार्ड संख्या
  • आवेदनकर्ता का पशु के साथ फोटो
  • आवेदनकर्ता का बैंक खाता नंबर और आधार से लिंक बैंक खाता (यदि खाता लिंक नहीं है)

कैसे करें आवेदन?

  • ऑनलाइन आवेदन: आधिकारिक वेबसाइट https://mmpby.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • ऑफलाइन आवेदन: नजदीकी पशुधन विभाग कार्यालय में संपर्क करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें

योजना का उद्देश्य:

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। पशुओं की मृत्यु होने पर होने वाले नुकसान की भरपाई करके पशुपालकों की आय को स्थिर रखना है। यह योजना किसानों और पशुपालकों को खेती और पशुपालन के साथ जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में मदद करेगी।

YuvaSahakar Desk