Trending News

PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला

अल नीनो से 2027 में दूध उत्पादन की रफ्तार धीमी पड़ने का अनुमान

भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक और उपभोक्ता है, लेकिन वर्ष 2027 में दूध उत्पादन की वृद्धि दर धीमी पड़ सकती है, अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) की रिपोर्ट के अनुसार, अल नीनो से संभावित सूखे के कारण हरे चारे और पशु आहार की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है, जिससे पशुओं की उत्पादकता पर दबाव पड़ेगा

Published: 11:37am, 12 Nov 2026

भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक और उपभोक्ता है, लेकिन वर्ष 2027 में दूध उत्पादन की वृद्धि दर धीमी पड़ सकती है। अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) की रिपोर्ट के अनुसार, अल नीनो से संभावित सूखे के कारण हरे चारे और पशु आहार की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है, जिससे पशुओं की उत्पादकता पर दबाव पड़ेगा।

रिपोर्ट में 2027 में भारत का दूध उत्पादन 2 फीसदी बढ़कर 22.65 करोड़ टन रहने का अनुमान है, जबकि 2026 में वृद्धि करीब 2.5 फीसदी रहने की संभावना है। दुधारू गायों की संख्या 1.3 फीसदी बढ़कर 6.33 करोड़ हो सकती है। किसान अधिक दूध देने वाली क्रॉसब्रेड गायों और भैंसों की ओर बढ़ रहे हैं।

भारत में करीब 95 फीसदी दूध उत्पादकों के पास एक से पांच पशु हैं और लगभग 8 करोड़ ग्रामीण परिवार डेयरी से जुड़े हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और पंजाब कुल दूध उत्पादन में 60 फीसदी से अधिक योगदान देते हैं। 2027 में घरेलू दूध खपत भी बढ़ने का अनुमान है। तरल दूध की खपत 9.5 करोड़ टन और प्रसंस्करण के लिए दूध की मांग 13.15 करोड़ टन तक पहुंच सकती है।

हालांकि, चारे की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई है। हरे चारे में 11 से 32 फीसदी तक की कमी का अनुमान है। घरेलू मांग और उत्पादन दबाव के कारण बटर, दूध और स्किम्ड मिल्क पाउडर के निर्यात में भी गिरावट आ सकती है। सरकार नस्ल सुधार, चारा विकास और डेयरी सहकारी नेटवर्क मजबूत करने पर जोर दे रही है।

Jitendra