Trending News

एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे

इफको के पारादीप प्लांट कार्यक्रम की तैयारियों का दिलीप संघाणी और के. जे. पटेल ने लिया जायजा

6 मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे

Published: 11:39am, 06 Mar 2026

इफको के पारादीप इकाई में सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट–III के उद्घाटन से पहले अध्यक्ष दिलीप संघाणी और प्रबंध निदेशक के जे पटेल ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की।

6 मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शाह इस दौरान सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट–III का उद्घाटन करेंगे और पारादीप में आयोजित सहकारिता विकास संगोष्ठी में भी भाग लेंगे।

निरीक्षण के दौरान संघाणी और पटेल ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यक्रम को सुचारु रूप से आयोजित करने के लिए लॉजिस्टिक तथा प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए, ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके।

इस दौरान तकनीकी निदेशक ए के शर्मा, निदेशक शुभ्रजीत पाधी और पारादीप यूनिट प्रमुख पी के महापात्रा सहित इफको के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Diksha

Recent Post