Trending News

PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला

सहकारी आंदोलन में युवतियों की भागीदारी बढ़ाने पर गुजरात में मंथन

गुजरात स्टेट को-ऑपरेटिव यूनियन ने युवतियों के लिए राज्य स्तरीय युवा सेमिनार आयोजित किया, जिसमें 1,000 से अधिक युवा महिलाओं ने भाग लिया।

Gujarat Cooperative Union Promotes Leadership, Employment and Empowerment Among Young Women


Published: 12:08pm, 23 Sep 2026

गुजरात स्टेट को-ऑपरेटिव यूनियन ने युवतियों के लिए राज्य स्तरीय युवा सेमिनार आयोजित किया, जिसमें 1,000 से अधिक युवा महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य ज्ञान, नेतृत्व, महिला सशक्तिकरण और सहकारी क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। सेमिनार का आयोजन यूनियन के चेयरमैन घनश्यामभाई एच. अमीन के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने प्रतिभागियों को सहकारी क्षेत्र के महत्व, लाभ और रोजगार व उद्यमिता की संभावनाओं के बारे में बताया। गुजरात सरकार की राज्य मंत्री दर्शनाबेन वाघेला सहित कई वरिष्ठ सहकारी नेता कार्यक्रम में शामिल हुए।

मिलिंद काले, इंदरप्रीत कौर और अन्य विशेषज्ञों ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। मोटिवेशनल स्पीकर संजय रावल ने आत्मविश्वास, महत्वाकांक्षा और व्यक्तिगत विकास पर विचार साझा किए।

विशेष सत्रों में घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा, दुग्ध सहकारी समितियों में रोजगार के अवसर और महिला नेतृत्व विकास जैसे विषय शामिल रहे। आयोजकों ने कहा कि सेमिनार ने युवतियों को सीखने, नेटवर्किंग और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रभावी मंच दिया तथा सहकारिता को रोजगार, उद्यमिता और सामाजिक विकास के अवसर के रूप में प्रस्तुत किया।

Jitendra