Trending News

मनु भाकर एशियन गेम्स के 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में पहुंचीं IIT बॉम्बे ने साहिल सुसाइड केस के लिए 10 सदस्यीय जांच पैनल बनाया, हफ्ते भर में पैनल देगा रिपोर्ट महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता सबसे ज्यादा इंटरनेशनल खेलने वाली पहली भारतीय प्लेयर बनीं, 321 मैचों में किया भारत का प्रतिनिधित्व नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए अमेरिका की बड़ी मदद, 31 मिलियन डॉलर और देने का ऐलान बिहार में 1799 दारोगा पदों की भर्ती परीक्षा रद्द, अभ्यर्थियों की मांग के बाद सम्राट सरकार ने किया फैसला मनु भाकर एशियन गेम्स के 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में पहुंचीं IIT बॉम्बे ने साहिल सुसाइड केस के लिए 10 सदस्यीय जांच पैनल बनाया, हफ्ते भर में पैनल देगा रिपोर्ट महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता सबसे ज्यादा इंटरनेशनल खेलने वाली पहली भारतीय प्लेयर बनीं, 321 मैचों में किया भारत का प्रतिनिधित्व नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए अमेरिका की बड़ी मदद, 31 मिलियन डॉलर और देने का ऐलान बिहार में 1799 दारोगा पदों की भर्ती परीक्षा रद्द, अभ्यर्थियों की मांग के बाद सम्राट सरकार ने किया फैसला

दीपिका सहरावत के नौ गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेल में थाईलैंड को 20-1 से धोया

भारत के लिए नवनीत ने चार और ऋतुजा ने तीन गोल दागे, भारत का असल इम्तिहान मेजबान जापान के खिलाफ शुक्रवार को।

ऑलराउंडर ड्रैग फ्लिकर दीपिका सहरावत के तिहरी हैट्रिक सहित पेनल्टी कॉर्नर पर रिकॉर्ड नौ, स्ट्राइकर नवनीत कौर के हैट्रिक सहित चार और और ऋतुजा डडासो पिसल की भी हैट्रिक की बदौलत भारत ने असहाय थाईलैंड को गिफू (जापान) में 20वें एशियाई खेलों में महिला हॉकी में पूल बी के मैच में बुधवार को 20-1 के रिकॉर्ड अंतर से हरा जीत की हैट्रिक जड़ी। विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए ललरेमसियामी, साक्षी राणा, नेहा व कप्तान सलीमा टेटे ने भी एक-एक गोल किया। इस मैच में भारत की सात अलग अलग खिलाड़ियों ने गोल किए।
पराजित थाईलैंड के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि सुपांसा समानोसो का खेल खत्म होने तीन पहले मिले मैच के इकलौते पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करना रहा। दीपिका सहरावत भारत के लिए ही मौजूदा एशियाई खेलों में महिला हॉकी में सबसे ज्यादा 20 गोल कर शीर्ष पर हैं। दीपिका ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ आठ और इंडोनेशिया के खिलाफ तीन गाोल किए थे। सबसे दिलचस्प बात यह है कि दीपिका ने उज्बेकिस्तान, इंडोनेशिया और बुधवार को थाईलैंड के खिलाफ भी हैट्रिक जमाई। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूल बी में शुरू के तीन मैचों में 56 गोल किए हैं और मात्र दो गोल खाए हैं।
विजयरथ पर सवार भारतीय महिला हॉकी टीम का असल इम्तिहान शुक्रवार को मेजबान चीन के खिलाफ होगा। भारत की कोशिश जापान को हरा अजेय रह कर पूल बी में शीर्ष पर रह कर सेमीफाइनल में स्थान बनाने की होगी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने जिस तरह अब तक गोल की बारिश की है उसके मद्देनजर जापान के खिलाफ भी उसकी जीत की पूरी उम्मीद है।

भारतीय महिला हॉकी टीम अब अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए जापान को भी हरा कर लगातार चौथी जीत के साथ अपने पूल में शीर्ष पर रहने के मकसद से उतरेगी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना अभियान उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराने से शुरू करने के बाद दूसरे मैच में इंडोनेशिया को 17-1 से हराया था।  विजेता भारत के लिए  थाईलैंड के खिलाफ बुधवार को ड्रैग फ्लिकर दीपिका सहरावत (दूसरे, आठवें, नौवें 24 वें, 33 वें, 36, 39  वें,51 वें 59 वें मिनट) ने नौ, नवनीत कौर (चौथे, 29 वें मनिट, 35 वें व 51 वें मिनट) ने चार, ऋतुजा डडासो पिसल (दसवें, 11वें, 48 वें मिनट) ने तीन, नेहा गोयल (19 वें मिनट), ललरेमसियामी (26 वें मिनट), साक्षी राणा ( 29 वें मिनट) और कप्तान सलीमा टेटे (47 वें मिनट) ने एक एक गोल किया। पराजित थाईलैंड के लिए एकमात्र गोल पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करना रहा।

ड्रैग फ्लिकर दीपिका सहरावत ने दूसरे मिनट में पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर भारत का खाता खोला । नवनीत कौर ने दो मिनट बाद डी के भीतर जोरदार हिट जमा थाईलैंड की गोलरक्षक वत्सना सीतन को छका गोल कर और दीपिका ने आठवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर अपना मैच का दसरा और अगले ही मिनट एक और गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी कर भारत को 4-0कर दिया। यंग स्ट्राइकर ऋतुजा डडासो पिसल ने दसवें और 11 वें मिनट में लगातार दो मैदानी गोल कर भारत को पहला क्वॉर्टर खत्म होने तक 6-0से आगे कर दिया।

भारत ने दूसरे क्वॉर्टर में गोल की बारिश जारी रखी। नेहा ने 19 वें मिनट में नवनीत के पास पर रिवर्स हिट से, दीपिका सहरावत ने पांच मिनट बाद पेनल्टी कॉर्नर पर मैच का अपना चौथा, दो मिनट बाद स्ट्राइकर ललरेमसियामी ने 29 वें मिनट में  गोल कर भारत करो 9-0 से आगे कर दिया। बलजीत कौर की डी के भीतर स्टिक खींचने पर मिले पेनल्टी स्ट्रोक पर नवनीत कौर ने मैच का अपना दूसरा गोल कर और साक्षी राणा ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोलरक्षक के पैड को लगकर लौटती गेंद को संभाल कर गोल कर भारत को हाफ टाइम तक 11-0 से आगे कर दिया। दीपिका सहरावत ने तीसरे क्वॉर्टर के तीसरे, नवनीत कर ने पांचवें मिनट में मैच का अपना तीसरा गोल अपनी हैट्रिक पूरी की। दीपिका सहरावत ने 36 और 39 में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर अपनी दोहरी हैट्रिक पूरी की और सलीमा टेटे ने तीसरा क्वॉर्टर खत्म होने से ठीक पहले मैदानी गोल कर भारत को 16-0 से आगे कर दिया।

ऋतुजा पिसल ने चौथे और आखिरी क्वॉर्टर के दूसरे मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। दीपिका सहरावत ने 51 वें मिनट में अपना मैच का आठवां गोल कर भारत को 18-0 और नवनीत कौर ने अगले ही क्षण मैच का अपना चौथा गोल कर स्कोर 19 -0  से आगे कर दिया ।  थाईलैंड की  सुपांसा समानोसो का खेल खत्म होने तीन पहले मिले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 1-19 कर दिया। दीपिका सहरावत ने अगले ही क्षण पेनल्टी कॉर्नर पर मैच का अपना अंतिम व नौवां गोल कर भारत को 20-1 से मैच जिता दिया।

YuvaSahakar Team

Recent Post