केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET सितंबर 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बड़ी राहत देते हुए आज, 7 सितंबर से एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोल दी है। अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में हुई त्रुटियों को 10 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन सुधार सकते हैं।
पहले आवेदन करने वाले भी कर सकेंगे संशोधन
CBSE के अनुसार, CTET सितंबर 2026 के लिए आवेदन दो चरणों में लिए गए थे। पहला चरण 11 मई से 10 जून 2026 और दूसरा चरण 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक चला। दोनों चरणों में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार इस करेक्शन विंडो का लाभ उठा सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन में सुधार
उम्मीदवार इन आसान चरणों का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएँ।
- होमपेज पर Candidate Activity में Login: CTET SEP 2026 Correction Window लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज कर साइन इन करें।
- जिन विवरणों में त्रुटि है, उन्हें संशोधित करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
परीक्षा तिथि जल्द होगी घोषित
CBSE ने पहले ही संकेत दिया था कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद CTET सितंबर 2026 की परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी। अब संभावना है कि करेक्शन विंडो बंद होने के बाद परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा। साथ ही सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा से लगभग 10–15 दिन पहले और एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।


