Trending News

एशियन गेम्स: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता भारतीय चेस ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख को FIDE एक्सीलेंस अवॉर्ड्स बेस्ट फीमेल चेस प्लेयर मिला 10वीं-12वीं पास के लिए असम राइफल्स में भर्ती, 354 पदों पर आवेदन शुरू झारखंड पारा टीचर के 7299 पदों पर आवेदन शुरू एशियन गेम्स: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता भारतीय चेस ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख को FIDE एक्सीलेंस अवॉर्ड्स बेस्ट फीमेल चेस प्लेयर मिला 10वीं-12वीं पास के लिए असम राइफल्स में भर्ती, 354 पदों पर आवेदन शुरू झारखंड पारा टीचर के 7299 पदों पर आवेदन शुरू

पश्चिम बंगाल में सहकारी योजनाओं को रफ्तार देने पर जोर, मार्च 2027 तक लक्ष्य पूरे करने पर चर्चा

पश्चिम बंगाल में सहकारी क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए केंद्र सरकार ने उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सहकारिता सचिव डॉ. आशीष भूटानी ने की। इसमें विभिन्न राष्ट्रीय संस्थाओं और विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य में चल रही योजनाओं की स्थिति और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की।

Published: 17:06pm, 30 Sep 2026

पश्चिम बंगाल में सहकारी क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए केंद्र सरकार ने उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सहकारिता सचिव डॉ. आशीष भूटानी ने की। इसमें विभिन्न राष्ट्रीय संस्थाओं और विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य में चल रही योजनाओं की स्थिति और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की।

बैठक में NABARD, NDDB, NFDB, FCI, NCCF और NAFED के प्रतिनिधियों ने विभिन्न पहलों की प्रगति प्रस्तुत की। समीक्षा के प्रमुख बिंदुओं में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों यानी PACS का कम्प्यूटरीकरण, 2 लाख नई बहुउद्देशीय PACS, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों का गठन, विकेंद्रीकृत अनाज भंडारण और सहकारी उपभोक्ता स्टोर शामिल रहे।

इसके अलावा सहकारी संस्थाओं के जरिए उर्वरक कारोबार, जन औषधि केंद्र, ई-सेवाएं, बीज वितरण, जैविक उत्पाद, निर्यात और वित्तीय सेवाओं के विस्तार पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने अगले तीन और छह महीने के लिए कार्रवाई योजनाओं की समीक्षा की और मार्च 2027 तक तय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रचार और क्रियान्वयन रणनीति पर जोर दिया।

बैठक का प्रमुख फोकस PACS और अन्य सहकारी संस्थाओं की आर्थिक गतिविधियों का दायरा पारंपरिक ऋण वितरण से आगे बढ़ाने पर रहा। इसके तहत सहकारी समितियों को कृषि इनपुट, भंडारण, खुदरा कारोबार, स्वास्थ्य सेवाओं, डेयरी, मत्स्य, बीज और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़ने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।

यह समीक्षा सहकारिता मंत्रालय के ‘सहकार से समृद्धि’ दृष्टिकोण के तहत राज्य स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन को तेज करने की व्यापक कवायद का हिस्सा है। अटल अक्षय ऊर्जा भवन सहकारिता मंत्रालय का मुख्यालय है।

मार्च 2027 की समयसीमा को देखते हुए अब जोर योजनाओं की स्वीकृति से आगे बढ़कर जमीनी क्रियान्वयन, संस्थागत समन्वय और सहकारी समितियों के कारोबार विस्तार पर रहेगा।

Jitendra