Trending News

मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल

बीमा कंपनी को CONSUMER COURT ने दिया बड़ा झटका, 9.60 लाख जुर्माना

आयोग ने माना कि बीमा कंपनी ने सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार किया है, आदेश की प्रति मिलने के 45 दिन के भीतर पालन करना अनिवार्य होगा

Published: 11:01am, 01 Oct 2025

जिला उपभोक्ता आयोग शिमला ने एक अहम फैसले में बीमा कंपनी को सेवा में कमी का दोषी ठहराते हुए शिकायतकर्ता को मुआवजा देने का आदेश दिया है।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. बलदेव सिंह तथा सदस्य निधि शर्मा और रूनम कौशिक की पीठ ने आदेश दिया कि द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड 45 दिन के भीतर रामपुर तहसील के ग्राम सदाना निवासी उदय सिंह को बीमा दावा राशि के रूप में 9.60 लाख रुपये अदा करे।

इसके साथ ही कंपनी को शिकायत दर्ज होने की तारीख से भुगतान तक 9% वार्षिक ब्याज मानसिक उत्पीड़न के लिए 30,000 रुपये तथा मुकदमेबाजी खर्च के रूप में 20,000 रुपये भी देने होंगे।

आग से पूरी तरह नष्ट हो गया था मकान

शिकायतकर्ता उदय सिंह ने अपनी दो मंजिला आवासीय इमारत का 10 लाख रुपये का बीमा करा रखा था। 9 अप्रैल 2022 को झाड़ियों में लगी आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस, अग्निशमन विभाग, राजस्व विभाग और बीमा कंपनी को दी गई थी।

बीमा कंपनी का दावा खारिज

सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने और सर्वे रिपोर्ट बनने के बावजूद बीमा कंपनी ने यह कहते हुए दावा खारिज कर दिया कि आग जंगल से फैली थी और वह बीमा पॉलिसी में कवर नहीं है। आयोग ने इस तर्क को खारिज करते हुए कहा कि सर्वेक्षक की रिपोर्ट स्पष्ट है और उसी को आधार मानना होगा।

आयोग की टिप्पणी

आयोग ने माना कि बीमा कंपनी ने सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार किया है। आदेश की प्रति मिलने के 45 दिन के भीतर पालन करना अनिवार्य होगा।

Diksha

Recent Post