Trending News

एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे

उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, श्रीनगर में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान

जहां उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है, वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है, IMD ने आज तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है

Published: 11:51am, 24 Nov 2025

देश में मौसम अलग-अलग करवटें ले रहा है। उत्तर भारत जहां धीरे-धीरे ठंड की चपेट में आ रहा है, वहीं दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर रखा है। वहीं पहाडीं इलाको में तापमान शून्य से नीचे जा पहुँचा है।

दिल्ली में गिरेगा पारा, हवा तेज

राजधानी दिल्ली में सोमवार को तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

उत्तर प्रदेश में शीतलहर की आहट

यूपी में भी ठंड अपना असर दिखाने लगी है। आगरा, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी और अलीगढ़ जैसे जिलों में तापमान तेजी से नीचे जा सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बन रही है। दिल्ली से सटे यूपी के जिलों में धीमी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे सुबह-शाम ठिठुरन और बढ़ सकती है।

पहाड़ी राज्यों में पारा शून्य से नीचे

कश्मीर घाटी में बर्फीली ठंड ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। श्रीनगर में शनिवार रात तापमान -2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रातों में से एक रहा। हिमाचल प्रदेश में भी 13 स्थानों पर तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। उत्तराखंड में भी पाला और मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा मुसीबत बढ़ा रहा है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश का रेड अलर्ट

जहां उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है, वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। IMD ने आज तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

मौसम का मिजाज कही नर्म तो कही गर्म रहने वाला है, कहीं बर्फीली हवाएं तो कहीं मूसलाधार बारिश होगी। कहीं ठंड से ठिठुरन तो कहीं बारिश से गलन होगी। जनसाधारण से गुजारिश है आपके इलाके में जैसा भी मौसम हो उसके हिसाब से बचाव करें।

Diksha

Recent Post